Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranveer Singh अपने काम से लेंगे एक लंबा ब्रेक, डॉन 3- शक्तिमान के बाद नहीं करेंगे कोई शूट? क्या है इसकी वजह

    Updated: Wed, 20 Mar 2024 12:03 PM (IST)

    Ranveer Singh और दीपिका पादुकोण जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। उन्होंने बीते महीने ही अपने घर जल्द नन्हा मेहमान आने की खुशी फैंस के साथ शेयर की थी। ...और पढ़ें

    डॉन-3 और शक्तिमान के बाद रणवीर सिंह काम से लेंगे लंबा ब्रेक /फोटो- Instagram
    डॉन-3 और शक्तिमान के बाद रणवीर सिंह काम से लेंगे लंबा ब्रेक /फोटो- Instagram

    HighLights

    1. रणवीर सिंह अपने काम से लेंगे थोड़े समय की छुट्टी
    2. डॉन-3 और शक्तिमान के बाद रणवीर नहीं करेंगे किसी फिल्म की शूटिंग
    3. 2024 में रणवीर सिंह के पास हैं ये बड़े प्रोजेक्ट्स

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह के लिए साल 2024 की शुरुआत काफी अच्छी हुई है। एक तरफ जहां उनके हाथ में इस साल डॉन-3 से लेकर शक्तिमान जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, तो वहीं जल्द ही अपनी निजी जिंदगी में पति के बाद अब पिता की जिम्मेदारी संभालने के लिए भी बिल्कुल तैयार हैं।

    दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह ने जल्द माता-पिता बनने की खुशी को फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया था। प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जामनगर में अंबानी फैमिली के फंक्शन में शामिल होने की कई वीडियोज वायरल हुई थी।

    अब हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह अपनी बड़ी फिल्मों की शूटिंग के बाद एक ब्रेक पर जाने का मन बना रहे हैं।

    कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक लेंगे रणवीर सिंह

    जल्द ही मां बनने जा रहीं दीपिका पादुकोण धीरे-धीरे अपने पेंडिंग वर्क को खत्म कर रही हैं, ताकि वह एक लंबे मैटरनिटी ब्रेक पर जा सकें। अब टाइम्स नाउ न्यूज की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण के अलावा उनके पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी पैटरनिटी ब्रेक पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। रणवीर सिंह के लिए ये थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि वह 'बैजू बावरा' के लिए पहले ही अपनी डेट्स दे चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट Deepika Padukone ने मॉर्निंग रूटीन से शेयर की ये फोटो, रणवीर सिंह के रिएक्शन ने खींचा ध्यान

    फिल्म का प्रोडक्शन वर्क भी कुछ समय में शुरू हो जाएगा। इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि रणवीर सिंह ने ये निर्णय लिया है कि वह डॉन-3, शक्तिमान और आदित्य धर की अगली फिल्म के बीच में कोई भी प्रोजेक्ट्स नहीं उठाने वाले हैं, क्योंकि वह चाहते हैं कि जब वह अपने पहले बेबी का स्वागत करें तो उस समय वह दीपिका पादुकोण और अपने बच्चे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं।

    खबरें और भी

    बीते महीने दीपिका पादुकोण ने शेयर किया था पोस्ट

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बीते महीने 29 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वह जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं।

    आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 नवंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने इटली में धूमधाम से शादी की थी। शादी के पांच साल बाद वह माता-पिता बनने जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह के शक्तिमान बनने की खबर से नाराज मुकेश खन्ना बोले- 'ऐसी फिल्में करो, जहां नग्नता दिखाने को मिले'