Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'रोना तो हमें चाहिए...' 16 साल पहले Ranveer Singh से शाह रुख ने कही थी ये बात, फूट-फूटकर रो पड़े थे एक्टर

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 12:05 PM (IST)

    रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की सफलता के बाद, बॉलीवुड दिग्गजों की चुप्पी पर सवाल उठे। इसी बीच, 16 साल पुराना एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें शाह रुख खान के साम ...और पढ़ें

    रणवीर सिंह और शाह रुख खान (फोटो-इंस्टाग्राम)

    रणवीर सिंह और शाह रुख खान (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के सितारे इस समय बुलंदियों पर हैं। धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar 2) की जबरदस्त सफलता के बाद सोशल मीडिया रणवीर सिंह की तारीफ से भरा हुआ है।

    साउथ के कई एक्टर्स ने की तारीफ

    एक तरफ जहां साउथ के कई एक्टर्स ने रणवीर की तारीफ की वहीं बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने अभी भी इस पर चुप्पी साध रखी है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाया है कि शाह रुख, सलमान जैसे एक्टर्स ने अभी तक रणवीर या धुरंधर 2 के लिए कुछ क्यों नहीं कहा।

    इसी चर्चा के बीच, शाह रुख खान (Shah rukh khan) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने फैंस का दिल जीत लिया। ये एक 16 साल पुराना वीडियो है जिसमें रणवीर सिंह को बैंड बाजा बारात के लिए अवॉर्ड मिला है और वो खुशी में रोते हुए नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- 'मुझे दीपिका से जलन...'Dhurandhar 2 देखने के बाद यूट्यूबर ने एक्ट्रेस के बारे में कही ऐसी बात, मिला ये जवाब

    स्टेज पर स्पीच देते हुए रो पड़े रणवीर

    स्टेज पर स्पीच देते हुए रणवीर काफी इमोशनल हो जाते है और उनकी आंखों से आंसू निकल आए। रणवीर कहते हैं कि मैं बचपन से ही एक्टर बनना चाहता था। इतने बड़े लोगों के साथ स्टेज शेयर करना मेरे लिए खुशी की बात है। उस वक्त स्टेज पर शाह रुख, करण जौहर और शाहिद कपूर मौजूद थे।

    जैसे ही रणवीर अवॉर्ड लेकर स्टेज से नीचे उतरने लगते है तभी शाहरुख खान उन्हें रोकते हैं और कहते हैं- 'तू क्यों रो रहा है, रोना तो हमें चाहिए, हमारा क्या होगा, तू आ गया इंडस्ट्री में।'

    Ranveer (45)

    इसके बाद शाह रुख उनसे कहते हैं कि गले लग, हमको थोड़ा प्यार दे। हम तुझ बताए कि तू कितना अच्छा और खूबसूरत एक्टर है।

    फैंस ने की SRK की तारीफ

    इस वीडियो ने फैंस के दिलों को छू लिया है। एक यूजर ने लिखा,“एसआरके सिर्फ उसे दिलासा नहीं दे रहे थे; वे सचमुच भविष्य देख रहे थे। किसी को जिम्मेदारी सौंपते देखना वाकई समय के साथ और भी खूबसूरत हो जाता है।” एक अन्य ने कहा, “मैं एसआरके, सलमान और अक्षय को रणवीर का हमेशा साथ देने के लिए बहुत प्यार करता हूं, और कृपया इस बात को स्वीकार करें कि इन्हीं की वजह से हमारा बचपन यादगार बना।” एक अन्य ने लिखा, “सोने के दिल वाला इंसान ।”

    वहीं धुरंधर 2 की बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई जारी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ छह दिनों में 575 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'एक्टर्स लेते हैं, इंस्टाग्रामर्स नहीं...' Dhurandhar 2 पर अमीषा पटेल की दो टूक, बॉलीवुड को लग सकती है मिर्ची?