Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मुझे दीपिका से जलन...'Dhurandhar 2 देखने के बाद यूट्यूबर ने एक्ट्रेस के बारे में कही ऐसी बात, मिला ये जवाब

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 10:50 AM (IST)

    रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) की सफलता के बीच यूट्यूबर हर्ष बेनीवाल ने उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। हर्ष ने कहा क ...और पढ़ें

    हर्ष बेनीवाल ने की धुरंधर की तारीफ (फोटो-इंस्टाग्राम)

    हर्ष बेनीवाल ने की धुरंधर की तारीफ (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इस समय धुरंधर 2 (Dhurandhar: The Revenge) की सफलता एंजॉय कर रहे हैं। इस बीच यूट्यूबर हर्ष बेनीवाल ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

    हर्ष ने रणवीर सिंह की फिल्म से एक शर्टलेस फोटो शेयर की जब वो लियारी का बादशाह बन जाता है और उस पर एक नोट लिखा। यूट्यूबर ने कहा कि धुरंधर 2 में रणवीर की परफॉर्मेंस बहुत ही शानदार थी।

    यह भी पढ़ें- 'एक्टर्स लेते हैं, इंस्टाग्रामर्स नहीं...' Dhurandhar 2 पर अमीषा पटेल का दो टूक, बॉलीवुड को लग सकती है मिर्ची?

    हर्ष ने सोशल मीडिया पर की तारीफ

    हर्ष ने इसे अपने इंस्टा पर शेयर करते हुए लिखा- 'रणवीर ने इतनी जबरदस्त एक्टिंग की है कि मुझे दीपिका पादुकोण से जलन हो रही है। उन्हें इस एक्टिंग मास्टरक्लास से बात करने, उनके बहल में सोने और उनके साथ रहने का मौका मिलता है। इस आदमी को म्यूजियम में रखो।'

    WhatsApp Image 2026-03-25 at 10.15.39 AM

    इसी के साथ ही हर्ष ने स्केल और एक्जीक्यूशन के मामले में आदित्य धर की तारीफ करते हुए लिखा -'आपने फिर से कर दिखाया सर, हमें इतने शानदार सीन्स दिखाने के लिए थैंक्यू सर।'

    आदित्य धर ने दिया जवाब

    रणवीर सिंह ने अभी तक इस पोस्ट पर रिएक्ट नहीं किया है लेकिन आदित्य धर ने इस पोस्ट को रिशेयर करते हुए इस पर थैंक्स मेरे छोटे भाई लिखा है।

    धुरंधर 2 एक हाई ऑक्टेन ड्रामा फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह ने एक अंडरकवर स्पाई का किरदार निभाया है जो कराची के आपराधिक और राजनीतिक नेटवर्क में घुसपैठ करता है। इस फिल्म का पहला पार्ट 5 दिसंबर, 2025 में रिलीज हुआ था वहीं दूसरा पार्ट 19 मार्च, 2026 को आया है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: सातवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 'घातक' साबित हुई धुरंधर 2, तोड़ डाले कई रिकॉर्ड

    खबरें और भी