Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranveer Singh ने दीपिका पादुकोण संग तलाक की खबरों को किया खारिज! पत्नी के साथ शेयर की स्टनिंग फोटो

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Mon, 10 Jul 2023 09:07 AM (IST)

    Ranveer Singh Deepika Padukone बी-टाउन के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पिछले कुछ दिनों से अपने तलाक की खबरों के चलते सुर्खियों में हैं। हाल ह ...और पढ़ें

    Ranveer Singh quashes divorce rumors with a romantic photo with Deepika Padukone. Photo-Instagram
    Ranveer Singh quashes divorce rumors with a romantic photo with Deepika Padukone. Photo-Instagram

    HighLights

    1. रणवीर सिंह ने तलाक की खबरों को किया खारिज
    2. रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के साथ किया रोमांटिक पोस्ट
    3. अलीबाग से वेकेशन एन्जॉय करके लौटा कपल

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ranveer Singh Deepika Padukone: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ग्लैमर वर्ल्ड के उन कपल्स में से एक हैं, जिनकी केमिस्ट्री की चर्चा हमेशा हॉट टॉपिक बनी रहती है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से ये कपल अपने तलाक की खबरों के चलते सुर्खियों में बना हुआ था। एक बार फिर ये चर्चा शुरू हो गई है कि शायद दोनों की शादीशुदा जिंदगी में खटपट चल रही है।

    ऐसी बातें तब शुरू हुईं, जब रणवीर सिंह के 38वें बर्थडे पर दीपिका पादुकोण ने अपने पति के लिए सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं किया। उन्होंने बर्थडे विश करने के लिए कोई भी पोस्ट शेयर नहीं किया था। दीपिका के ऐसा करने से लोग अनुमान लगा रहे थे कि उनके रिश्ते में कुछ दिक्कत चल रही है। अब रणवीर ने अपने अंदाज में इन खबरों पर फुल स्टॉप लगा दिया है।

    रणवीर सिंह ने दीपिका के साथ शेयर की रोमांटिक फोटो

    रणवीर सिंह ने 9 जुलाई 2023 को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है। समंदर के बीचोंबीच शिप की खिड़की के बाहर नजारे का लुत्फ उठाते दीपिका और रणवीर की ये तस्वीर देखकर ये साफ कहा जा सकता है कि दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं।

    इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में दीपिका आंख बंद करके मुस्कुरा रही हैं और रणवीर कैमरे की ओर देख रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर ने फैंस को बर्थडे विश के लिए शुक्रिया कहा है। कैप्शन में एक्टर ने लिखा-

    खबरें और भी

    "प्यारे बर्थडे विश के लिए आपको धन्यवाद।"

    अलीबाग में दीपिका के साथ रणवीर ने मनाया बर्थडे!

    रविवार को रणवीर और दीपिका को अलीबाग से मुंबई लौटते हुए भी देखा गया। उन्हें पैपराजी ने अपने लग्जरी गाड़ी में बैठे हुए देखा। वीडियो में फ्रंट सीट पर बैठे रणवीर पीछे बैठीं लेडी लव से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कहा गया कि कपल अलीबाग में बर्थडे सेलिब्रेट कर मुंबई लौट आया है।

    रणवीर और दीपिका ने सालों तक एक-दूसरे को डेट किया है। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) के एक्टर कई बार अपनी वाइफ को अपना लकी चार्म बताते हैं। कपल ने 2018 में शादी की थी।