Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Singham Again से Deepika Padukone की न्यू बॉर्न बेबी का हुआ डेब्यू, रणवीर सिंह ने बताया क्या है बेटी का नाम

    Updated: Mon, 07 Oct 2024 02:54 PM (IST)

    इस साल की मोस्ट अवेटिंग मूवी सिंघम अगेन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फैंस को अब फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार है। इस कॉप यूनिवर्स फिल्म ...और पढ़ें

    'सिंघम अगेन' स्टार्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
    'सिंघम अगेन' स्टार्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

    HighLights

    1. 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर हुआ रिलीज
    2. 'लेडी सिंघम' के अवतार में दीपिका पादुकोण
    3. रणवीर सिंह ने की बेटी के डेब्यू पर बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फिल्म 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में एक या दो नहीं, बल्कि 8 सुपरस्टार्स होंगे। लेकिन इन 8 नामी कलाकारों के बीच एक कलाकार ऐसा भी है, जिसका इस फिल्म से डेब्यू होगा।

    पहले दो पार्ट्स की तरह इस पार्ट में भी अजय देवगन और करीना कपूर (Kareena Kapoor) की जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिलेगी। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च रखा गया, जहां रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपनी बेटी के बारे में बात की।

    'सिंघम अगेन' में दिखा दीपिका का धांसू अवतार

    सिंघम अगेन फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) 'लेडी सिंघम' यानी कॉप बनी हैं। वह उस पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं, जो अपने गुरू अजय देवगन का साथ देती हैं, उस रावण (अर्जुन कपूर) को खत्म करने में, जिसने इनके परिवार पर हमला किया। वह गुंडा है, जिसने पुलिस की नाक में दम कर दिया है। 

    रणवीर ने किया खास ऐलान

    'सिंघम अगेन' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर रणवीर सिंह ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के टाइम दीपिका प्रेग्नेंट थीं। वहीं, इस फिल्म के साथ ही उनकी बेटी का डेब्यू भी हुआ है। इसी के साथ उन्होंने अपनी बेटी का निक नेम भी रिवील किया।

    खबरें और भी

    रणवीर ने कहा, ''इतने सारे स्टार्स हैं हमारी पिक्चर में, तो मैं आपको यह भी बता दूं कि ये मेरी बेबी का डेब्यू है, बेबी सिंबा, क्योंकि दीपिका तब प्रेग्नेंट थीं। तो लेडी सिंघम, सिंबा और बेबी सिंबा की तरफ से आप सबको एडवांस में हैप्पी दिवाली।''

    रामायण से जोड़े गए फिल्म के तार

    'सिंघम अगेन' की कहानी को रामायण से जोड़कर दिखाया गया है। विलेन के रोल में अर्जुन कपूर को रावण की तरह बताया गया है। जबकि अजय देवगन को 'राम', करीना कपूर को 'सीता' और टाइगर श्रॉफ को 'लक्ष्मण' बताया गया है। इस कॉप यूनिवर्स में इन सभी का किरदारों को रामायण का ट्विस्ट दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: Singham Again में हुई Salman Khan की एंट्री, इस किरदार को निभाकर 'भाईजान' दिखाएंगे रुतबा