Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    300 करोड़ बजट और धांसू VFX, सात समंदर पार 'प्रलय' की शूटिंग करेंगे Ranveer Singh; 'जॉम्बी यूनिवर्स' बनाएंगे 'धुरंधर'?

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 10:42 AM (IST)

    'धुरंधर 2' की सफलता के बाद अब रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी अपमकिंग फिल्म प्रलय की तैयारी कर रहे हैं। ...और पढ़ें

    'धुरंधर' के बाद प्रलय में नजर आएंगे रणवीर सिंह

    'धुरंधर' के बाद प्रलय में नजर आएंगे रणवीर सिंह

    HighLights

    1. 'धुरंधर' के बाद प्रलय में नजर आएंगे रणवीर सिंह

    2. फिल्म से सामने आया एक बड़ा अपडेट

    3. 300 करोड़ रुपये है फिल्म का बजट  

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी की सफलता को एंजॉय कर रहे एक्टर रणवीर सिंह अब अपनी अपकमिंग फिल्म प्रलय (Pralay) को लेकर काफी चर्चा बटोर रहे हैं। इस बीच फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है।

    ऑस्ट्रेलिया में शूट होगी प्रलय

    रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इस साल के आखिर में अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट 'प्रलय' की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। बॉलीवुड में जॉम्बी एपोकैलिप्स जॉनर की नई एंट्री मानी जा रही इस फिल्म की चर्चा पिछले साल से ही हो रही है। अब, ताजा खबरों के मुताबिक, एक्टर सितंबर में ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं और उन्होंने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।

    ranveer singh (24)

    यह भी पढ़ें- वीडियो रिलीज के लिए तरस रहा Dhurandhar 2 का सैड सॉन्ग, 4 घंटे की फिल्म में भी नहीं मिली थी जगह

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह सितंबर में जय मेहता के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग शुरू करने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने को तैयार हैं। यह भी बताया गया है कि ऑस्ट्रेलिया में फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काम शुरू हो चुका है। रिपोर्ट में कहा गया है, 'रणवीर 2026 के सेकंड हाफ में जय मेहता की डायरेक्टेड फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में होनी है और उन्होंने तैयारी शुरू भी कर दी है।

    300 करोड़ में है 'प्रलय' का बजट

    इस फिल्म का बजट लगभग 300 करोड़ रुपये होगा, जो इसे सिंह की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बनाता है। रिपोर्ट के एक और बयान में यह भी कहा गया है कि फिल्म VFX और स्पेशल इफेक्ट्स पर बहुत ज्यादा निर्भर करेगी और प्रोडक्शन टीम सभी डिटेल्स पर ध्यान दे रही है। बयान में लिखा था, 'प्रलय VFX पर बहुत ज्यादा निर्भर करेगी। जय और उनकी टीम स्क्रीनप्ले, विजुअल डिटेलिंग और बड़े जॉम्बी यूनिवर्स पर एक्टिव रूप से काम कर रही है। रणवीर भी रोजाना क्रिएटिव चर्चाओं में शामिल रहे हैं'।

    ranveer singh (19)

    क्या है प्रलय की कहानी?

    फिल्म में दुनिया को तबाह करने वाले और इंसानियत को खत्म करने वाले जॉम्बी एपोकैलिप्स की थीम दिखाई जाएगी। कहानी एक ऐसे कपल पर केंद्रित होगी जो एपोकैलिप्स से बचने के लिए बड़ी से बड़ी लड़ाईयों के लिए तैयार रहता है।

    खबरें और भी

    रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट

    रणवीर सिंह का फिलहाल अपनी ब्लॉकस्टर फ्रैंचाइजी 'धुरंधर' और धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस बीच, रणवीर सिंह अपकमिंग प्रोजेक्ट 'डॉन 3' से विवादित के बाद से सुर्खियों में हैं। वहीं अब दर्शक बेसब्री से उनकी 'प्रलय' का इंतजार कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 ने थिएटर्स में पूरे किए 100 दिन, ओटीटी पर आने के बाद भी Box Office पर नई फिल्मों को दे रही टक्कर