वीडियो रिलीज के लिए तरस रहा Dhurandhar 2 का सैड सॉन्ग, 4 घंटे की फिल्म में भी नहीं मिली थी जगह
Dhurandhar 2 फिल्म का एक गाना ऐसा भी रहा है, जो पिछले 4 महीनों से वीडियो वर्जन में रिलीज के लिए तरस रहा है। ...और पढ़ें

धुरंधर 2 का सैड सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
धुरंधर 2 का सैड सॉन्ग कौन सा
4 महीनों से नहीं रिलीज हुआ वीडियो वर्जन
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की सबसे सफल भारतीय फिल्म के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें धुरंधर 2 का नाम शामिल होता है। सुपरस्टार रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर इस मूवी ने अपनी बेहतरीन कहानी और शानदार गानों के दम पर ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन किया।
सोशल मीडिया पर धुरंधर द रिवेंज के गाने काफी ट्रेंड हुए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि धुरंधर 2 का एक सैड सॉन्ग ऐसा भी है, जिसका वीडियो वर्जन 4 महीने बाद भी मेकर्स की तरफ से रिलीज नहीं किया गया है। आइए इसके बारे में जानते हैं-
वीडियो रिलीज नहीं हुआ धुरंधर 2 का ये गाना
फिल्म धुरंधर 2 में एक से बढ़कर एक गाने शामिल रहे, जिसमें सैड, रोमांटिक और कई ऐसे पुराने गीत शामिल थे, जो चार्टबस्टर्स बने। कुल 14 गानों वाली धुरंधर द रिवेंज का एक गीत ऐसा भी है, जिसका वीडियो वर्जन अब तक सामने नहीं आया है। उस सॉन्ग का नाम है- कन्हैया... (Kanhaiyya) ।
यह भी पढ़ें- Netflix पर आते ही छाई 3 घंटे 52 मिनट की Thriller फिल्म, नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड
-1782214170974.jpg)
जी हां सिनेमाघरों के बाद धुरंधर 2 को अब अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर दिया गया है, लेकिन फिर भी कन्हैया गीत मूवी से गायब है। इतना ही नहीं यूट्यूब पर भी जहां फिल्म के बाकी सभी गानों के वर्जन मौजूद हैं, वहीं कन्हैया सिर्फ लिरिक्स वर्जन में सुनने और देखने को मिलता है।
खबरें और भी
धुरंधर 2 के इस सैड सॉन्ग को मशहूर गायक जुबिन नौटियाल ने गाया है, जिन्होंने धुरंधर द रिवेंज का आखिरी इश्क गीत भी अपनी मधुर आवाज में गाया है। कन्हैया गाने में जुबिन की मीठी आवाज आपके दिल और कानों को सुकून पहुंचाएगी। कुल मिलाकर कहा जाए तो ये एक सादगी से भरा गाना है, जो वाकई एक अच्छा वीडियो वर्जन डिजर्व करता है।
धुरंधर 2 संगीत रहा शानदार
मुख्य तौर पर शाश्वत सचदेवा ने धुरंधर द रिवेंज के संगीत को तैयार किया था। हालांकि, फिल्म में इस्तेमाल किए गए पुराने गाने के रीमेक वर्जन में उसके ओरिजन म्यूजिक डायरेक्टर को भी क्रेडिट दिया गया। लेकिन शाश्वत की धुनें, जैस्मीन सैंडलस, अरिजीत सिंह, जुबीन नौटियाल, सुधीर यदुवंशी और खान साहब जैसे कई गायकों की बदौलत धुरंधर 2 का संगीत और सॉन्ग्स शानदार बने।