Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Netflix पर आते ही छाई 3 घंटे 52 मिनट की Thriller फिल्म, नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड

    Updated: Tue, 23 Jun 2026 03:39 PM (GMT+05:30)

    नेटफ्लिक्स पर आते ही एक थ्रिलर फिल्म ने अपना कब्जा जमा लिया है। इस फिल्म को IMDb पर भी तगड़ी रेटिंग मिली है। ...और पढ़ें

    नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी स्पाई थ्रिलर

    नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी स्पाई थ्रिलर

    HighLights

    1. नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी स्पाई थ्रिलर

    2. आते ही किया ओटीटी पर कब्जा

    3. 3 घंटे 52 मिनट की है थ्रिलर मूवी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर आते ही एक फिल्म ने गदर काट दिया है यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई और इसने आते ही नंबर 1 की कुर्सी हथिया ली है। ओटीटी पर आने से पहले इस मूवी ने थिएटर्स में भी खूब धमाल मचाया था। इतना ही नहीं यह फिल्म थिएटर्स में 2 महीने तक चली थी।

    बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार प्रदर्शन

    3 घंटे 52 मिनट की फिल्म थिएटर्स में दो महीने तक लगातार चली और एक नहीं बल्कि दो-दो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई। दोनों प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म ने नंबर 1 की पोजिशन हासिल की है।

    dhurandhar 2 (34)

    यह भी पढ़ें- Baahubali The Torchbearer OTT: कब और कहां स्ट्रीम होगी 'द टॉर्चबियरर', किस बारे में है ये प्रोजेक्ट?

    बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर यह फिल्म शानदार कलेक्शन करते हुए दूसरी भारत की सबसे कमाऊ फिल्म बनी। वहीं अब यह ओटीटी पर गर्दा उड़ा रही है।

    क्या है फिल्म की कहानी?

    फिल्म की कहानी एक भारतीय एजेंट के ईर्द-गिर्द घूमती है जो पाकिस्तान में घूसकर वहां के गैंग्स्टर गैंग और पॉलीटिकल वर्ल्ड में घूसपैठ करता है। जिस स्पाई थ्रिलर (Spy Thriller) की हम बात कर रहे हैं वह है (धुरंधर 2) जो 19 जून को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई और अब यह नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

    dhurandhar 2 (35)

    इसके पहले यह फिल्म जियो हॉट स्टार पर रिलीज हुई थी और वहां भी इसने नंबर 1 की पॉजिशन हासिल की थी। वहीं Jio Hotstar पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग को भी अच्छे खासे व्यूज मिले थे।

    फिल्म के बारे में

    आदित्य धर (Aditya Dhar) की धुरंधर दो पार्ट में रिलीज हुई है। पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ और दूसरा पार्ट मार्च 2026 में। दोनों पार्ट बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तरीके से सफल रहे। इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने लीड रोल प्ले किया है और उनके साथ अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, संजय दत्त जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Gram Chikitsalay 2 On OTT: डबल ड्रामा के साथ लौटी भटकण्डी की कहानी, कब और कहां देखें मोस्ट अवेटेड TVF सीरीज?