3 महीने पुरानी थ्रिलर Jio Hotstar पर बनी नंबर-1, मस्ट वॉच फिल्म को IMDb से मिली है 8.3 रेटिंग
ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर एक फिल्म सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है। यह ओटीटी पर मस्ट वॉच है। ...और पढ़ें

ओटीटी पर मस्ट वॉच बनी थ्रिलर फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
ओटीटी पर नंबर-1 बनी साढ़े तीन घंटे की फिल्म
जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है थ्रिलर फिल्म
IMDB से फिल्म को मिली है धांसू रेटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तीन महीने पुरानी एक्शन थ्रिलर फिल्म अब ओटीटी पर धमाका कर रही है। यह फिल्म व्यूज के मामले में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और 'नागिन 7' (Naagin 7) को भी पीछे छोड़ दिया है। आलम यह है कि ये फिल्म ऑनलाइन स्ट्रीमिंग में नंबर-1 बन गई है।
यह फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। यह फिल्म आमिर खान की दंगल (Dangal) का रिकॉर्ड तोड़ने के भी करीब पहुंच गई थी।
बॉक्स ऑफिस पर बनी ब्लॉकबस्टर
यह फिल्म कोई और नहीं, रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2: द रिवेंज (Dhurandhar 2: The Revenge) है। यह फिल्म, 2025 में रिलीज हुई आदित्य धर (Aditya Dhar) निर्देशित स्पाई थ्रिलर धुरंधर का दूसरा पार्ट है। दूसरा पार्ट करीब चार महीने के अंदर 19 मार्च को बड़े पर्दे पर आई और दुनियाभर में 1800 करोड़ रुपये के पार कमाई कर ली थी। यही नहीं, यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर करीब तीन महीने तक राज करने के बाद धुरंधर 2 सिनेमाघरों से हटकर ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर आ गई है। जब से फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है, तभी से धमाल मचा रही है। ऑर्मेक्स के मुताबिक, पहले ही हफ्ते में इस फिल्म को करीब 13 मिलियन व्यूज मिल गए हैं। इसने डिजिटली 'तारक मेहता' और 'नागिन' शोज को भी पीछे छोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें- Hotstar पर रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 को टक्कर दे रही है 10 महीने पुरानी फिल्म, टॉप ट्रेंडिंग में हुई ट्रेंड
क्या है धुरंधर 2 की कहानी?
धुरंधर 2 एक स्पाई थ्रिलर ड्रामा है जिसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म की कहानी एक मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें हमजा उर्फ जसकीरत सिंह को पाकिस्तान के लियारी में जाकर आतंकवादियों का खात्मा करता है।