Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Hotstar पर रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 को टक्कर दे रही है 10 महीने पुरानी फिल्म, टॉप ट्रेंडिंग में हुई ट्रेंड

    Updated: Sun, 07 Jun 2026 01:59 PM (GMT+05:30)

    ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर इस वक्त धुरंधर 2 को एक पुरानी फिल्म टक्कर दे रही है। ...और पढ़ें

    जियो हॉटस्टार पर छाई ये मूवी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    जियो हॉटस्टार पर छाई ये मूवी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. जियो हॉटस्टार पर कमाल कर रही ये फिल्म

    2. धुरंधर 2 को टक्कर दे रही है पुरानी मूवी

    3. पिछले साल सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर इस साल की सबसे सफल फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 OTT Release) को रिलीज किया गया। बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी रिलीज में भी सुपरस्टार रणवीर सिंह की ये स्पाई थ्रिलर कमाल दिखा रही है और फिलहाल नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है। 

    लेकिन जियो हॉटस्टार पर एक और पुरानी फिल्म ऐसी है, जो टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई है और धुरंधर द रिवेंज को कड़ी टक्कर दे रही है। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी मूवी के बारे में बात की जा रही है। 

    जियो हॉटस्टार पर ये छाई ये मूवी

    जिस फिल्म के बारे मे इस लेख में बात की जा रही है, उसे पिछले साल 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म ने अपनी शानदार कहानी और कास्ट की दमदार एक्टिंग के दम पर हर किसी का दिल जीता था और बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की थी। मौजूदा समय में वह कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर जमकर ट्रेंड कर रही है, उसका नाम है- जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3)। 

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की जियो हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग से भड़के यूजर्स, लिखा- 'ये विचार किसके दिमाग में आया...'


    jollyllb3 (2)

    जी हां, कुछ समय पहले जॉली एलएलबी 3 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) के अलावा जियो हॉटस्टार पर भी ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। तब से लेकर अब तक ये मूवी ओटीटी पर अपना दबदबा कायम किए हुए और लगातार टॉप-10 में ट्रेंड कर रही है। फिलहाल जॉली एलएलबी 3 जियो हॉटस्टार पर नंबर-7 पर ट्रेंड कर रही है।

    खबरें और भी

    jollyllb3 (1)

    हालांकि, धुरंधर 2 और जियो हॉटस्टार के ट्रेंडिंग नंबर्स में काफी बड़ा अंतर है। लेकिन जियो हॉटस्टार के टॉप-10 मस्ट वॉच थ्रिलर पर अगर आप नजर डालेंगे तो आपको रणवीर की धुरंधर द रिवेंज के बाद जॉली एलएलबी 3 ही देखने लायक फिल्म समझ आएगी। बता दें कि जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार, सौरभ शुक्ला, अरशद वारसी, अमृता राव, हुमा कुरैशी, सीमा बिश्वास और गजराव जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। 

    बॉक्स ऑफिस पर रही सफल

    जॉली एलएलबी 3 की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस मूवी की कमर्शियल परफॉर्मेंस के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 113 करोड़ का कारोबार किया था, जबकि इसकी वर्ल्डवाइड 166 कमाई करोड़ रही थी।

    यह भी पढ़ें- 'ऐसे कौन देखेगा...' Bigg Boss फेम एक्ट्रेस ने Jio Hotstar को बताया घटिया, Dhurandhar 2 देखने के बाद हुईं निराश