Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 की जियो हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग से भड़के यूजर्स, लिखा- 'ये विचार किसके दिमाग में आया...'

    Updated: Fri, 05 Jun 2026 04:24 PM (GMT+05:30)

    रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' जियो हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम होने से दर्शक नाराज हैं। यूजर्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म को ऑन-डिमांड उपलब्ध न होने और स ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar 2) 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसने दुनियाभर में 1800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।

    इसी के साथ ही धुरंधर 2 अब तक की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। वहीं अब इसे ओटीटी पर भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर रही है। 4 जून को इसका ग्रैंड प्रीमियर रखा गया था। हालांकि फैंस को इस बात से काफी निराशा हुई क्योंकि मूवी को लाइव स्ट्रीम प्रीमियर किया गया था।

    यह भी पढ़ें- 'तुम बकवास करती हो', FWICE अध्यक्ष ने कंगना रनौत पर किया पलटवार, रणवीर सिंह के सपोर्ट में उठाई थी आवाज

    फैंस ने सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा

    कई लोग ट्विटर पर जियो हॉटस्टार की आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म को लाइव स्ट्रीम करने के लिए नहीं रखा गया है। एक यूजर ने लिखा- आप इसको आराम से बिना किसी ड्रामे के मूवी की तरह रिलीज कर सकते थे। लाइव स्ट्रीमिंग की जरूरत नहीं थी।

     

    एक अन्य यूजर ने लिखा, "जियो हॉटस्टार ने कौन सी नशे की हालत में धुरंधर द रिवेंज की लाइव स्ट्रीमिंग को समझदारी भरा विचार समझा? और लाइव स्ट्रीम के बाद भी फिल्म दिखाई नहीं दे रही। ये क्या बकवास है!"

    खबरें और भी

    अगले ने लिखा- "हॉटस्टार पर धुरंधर 2 लाइव चल रही है, इतनी शर्मनाक तो कोई और ओटीटी साइट नहीं है।" तीसरे ने लिखा- "जियो-हॉटस्टार पर धुरंधर 2 देखना बिलकुल निराशाजनक अनुभव रहा। आप हमें लाइव देखने के लिए मजबूर कर रहे हैं, अगर पॉज करके दोबारा शुरू करें तो वहीं से शुरू नहीं होता जहां हमने छोड़ा था। सच में सिरदर्द है।"

    क्या है धुरंधर 2 की कहानी?

    धुरंधर 2 में रणवीर के किरदार, अंडरकवर एजेंट जसकिरत सिंह रांगी की एक झलक मिलती है। उसे एक एजेंट के तौर पर हमजा अली मजारी के नाम से लियारी के आपराधिक रहमान डकैत के गैंग में शामिल होने के लिए भेजा जाता है।

    यह भी पढ़ें- Ranveer Singh बनेंगे ललित मोदी? एक्टर ने खुद 2 साल पहले जाहिर की थी बायोपिक में काम करने की इच्छा