Ranveer Singh बनेंगे ललित मोदी? एक्टर ने खुद 2 साल पहले जाहिर की थी बायोपिक में काम करने की इच्छा
रणवीर सिंह ने दो साल पहले ललित मोदी से मिलकर उनकी बायोपिक में काम करने की इच्छा जताई थी। ललित मोदी ने इस बात की पुष्टि की है और बताया कि बायोपिक की स् ...और पढ़ें
-1780579326067_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इस समय इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। भले ही एक्टर इस समय डॉन 3 (Don 3) की कंट्रोवर्सी में घिरे हुए हैं लेकिन रणवीर के फैंस उन्हें उनकी अगली फिल्म में देखने का इंतजार नहीं कर पा रहे।
अब आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। ललित मोदी ने बताया कि दो साल पहले रणवीर सिंह सिंह उनसे मिलने आए थे क्योंकि वो उनकी बायोपिक में काम करना चाहते थे।
यह भी पढ़ें- Ranveer Singh से हटा बैन, Don 3 विवाद में ढीले पड़े FWICE के तेवर, एक्टर को मिली रहत
स्क्रिप्टिंग पर चल रहा है काम
एएनआई के साथ बातचीत में ललित मोदी ने कहा- 'एक बायोपिक पर काम चल रहा है। स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। मैं पहले ही कई सारे इंटरव्यू दे चुका हूं। मेरे पास स्नेहा रजानी के अंडर में एक पूरी टीम है, जो पहले सोनी चलाती थीं लेकिन वे अभी कहानी लिख रहे हैं।'
View this post on Instagram
ललित मोदी से मिलने गए थे रणवीर
जब ललित से आगे पूछा गया कि वो किसे चाहते हैं अपनी बायोपिक में देखना। इस पर ललित ने कहा- 'अगर उनकी इच्छा हो तो रणवीर सिंह इस प्रोजेक्ट में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। लेकिन इसके लिए उनके पास टाइम होना जरूरी है क्योंकि अब वो बड़े स्टार बन गए हैं। मैं रणवीर को नहीं जानता था लेकिन दीपिका पादुकोण को बहुत अच्छे से जानता हूं। मैं रणवीर से कभी नहीं मिली। एक दिन मुझे फोन आया कि रणवीर मुझसे मिलना चाहता है। वो दो साल पहले मुझसे मिलने लंदन आया था।'
View this post on Instagram
बिजनेसमैन ने आगे कहा,"रणवीर ने कहा था कि अपने जीवन में अगर उन्हें कोई एक भूमिका निभानी हो, तो वह ललित मोदी की कमिश्नर की भूमिका निभाना पसंद करेंगे। यह मैंने उनसे नहीं पूछा था उन्होंने खुद बताया।" ललित मोदी ने धुरंधर में रणवीर सिंह के काम की तारीफ की और उनकी एक्टिंग को शानदार बताया।
यह भी पढ़ें- घड़ी की सुईयों पर रखिए नजर, 4 जून को OTT पर इस वक्त दस्तक देगी Dhurandhar 2; नोट कर लें सारी डिटेल्स