Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पिता बनने से पहले Ranveer Singh ने शेयर किया दिल छूने वाला नोट, बोले- इस साल जिंदगी में...

    Updated: Tue, 09 Jul 2024 12:12 PM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड के सिंबा रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ एक बेहद ही प्यारे पति भी हैं। वह जल्द ही कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 Ad) ए ...और पढ़ें

    रणवीर सिंह ने किया आभार व्यक्त/ फोटो- Instagram
    रणवीर सिंह ने किया आभार व्यक्त/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. जल्द पिता की जिम्मेदारी संभालेंगे रणवीर सिंह
    2. 6 जुलाई को एक्टर ने मनाया अपना जन्मदिन
    3. अपनी जिंदगी के नए चैप्टर के लिए उत्सुक हैं 'सिंबा'

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी जिंदगी के नए फेज में कदम रखने जा रहे हैं। इस साल 29 फरवरी को फैंस के साथ ये खुशी शेयर की थी कि उनके जीवन में जल्द ही नया नन्हा मेहमान आने वाला है।

    दीपिका इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी एन्जॉय कर रही हैं। कल्कि 2898 एडी की सुमति जहां लगातार इवेंट्स अटेंड कर रही हैं, तो वहीं उनके पति रणवीर सिंह भी हर पल उनकी देखभाल कर रहे हैं।

    6 जुलाई को रणवीर सिंह ने अपना जन्मदिन मनाया। हालांकि, इस बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान की कोई तस्वीरें सामने नहीं आई। अब उन्होंने बीते दिन एक बेहद ही खास नोट अपने फैंस के साथ शेयर किया है।

    अपनी जिंदगी के 'एक्ट 2' के लिए तैयार हैं रणवीर सिंह

    रणवीर सिंह अपनी मस्तानी से कितना प्यार करते हैं ये तो फैंस को भली भांति पता है, लेकिन वह अपने आने वाले बच्चे को गले से लगाने के लिए कितने ज्यादा उत्सुक हैं, इस बात का अंदाजा आपको उनकी इस पोस्ट से हो ही जाएगा। बीते दिन रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फैंस से मिली जन्मदिन की बधाइयों का जवाब दिया।

    यह भी पढ़ें: Anant-Radhika ने होली की तरह मनाई हल्दी सेरेमनी, रणवीर और सलमान पर भी चढ़ा रंग, देखें वीडियो

    उन्होंने लिखा, "मेरे को जन्मदिन पर विश करने के लिए आप सभी का शुक्रिया। मैं आप सबको निजी तौर पर जवाब दूंगा। इस साल जिंदगी का एक नया सफर शुरू हो रहा है। मैं अपनी जिंदगी के दूसरे पड़ाव की तरफ बढ़ रहा हूं और मेरा आप सबको दिल से आभार"।

    कब रणवीर-दीपिका करेंगे बेबी का स्वागत?

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सितंबर में अपने पहले बेबी का स्वागत कर सकते हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो दोनों की जोड़ी रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में एक बार फिर से धमाल मचाएगी। फिल्म में दोनों ही पुलिस की भूमिका में दिखाई देंगे।

    खबरें और भी

    ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के साथ ही कार्तिक आर्यन और विद्या बालन स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 3' से टक्कर लेगी।

    यह भी पढ़ें: 'वह बहुत ही अमेजिंग हैं', डेडपूल एंड वूल्वरिन एक्टर Ryan Reynolds ने की Ranveer Singh की तारीफ