Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'वह बहुत ही अमेजिंग हैं', डेडपूल एंड वूल्वरिन एक्टर Ryan Reynolds ने की Ranveer Singh की तारीफ

    Updated: Sat, 06 Jul 2024 07:53 PM (IST)

    सोशल मीडिया पर मार्वल इंडिया ने बीते दिन एक वीडियो शेयर किया था जिसमें डेडपूल एंड वूल्वरिन एक्टर ह्यू जैकमैन टीम इंडिया के खिलाड़ी रोहित शर्मा के बारे ...और पढ़ें

    रयान रेनॉल्ड्स और रणवीर सिंह (Photo Credit: Instagram)
    रयान रेनॉल्ड्स और रणवीर सिंह (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. रयान रेनॉल्ड्स ने की रणवीर की तारीफ
    2. फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन में आएंगे नजर
    3. 26 जुलाई को रिलीज होगी डेडपूल एंड वूल्वरिन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन इस समय लाइमलाइट का हिस्सा बने हुए हैं। दरअसल, जल्द ही उनकी एक्शन फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन रिलीज होने वाली है, जिसका इंतजार फैंस भी बहुत बेसब्री के साथ कर रहे हैं। ऐसे में यह एक्टर जमकर अपनी फिल्म का प्रमोशन करते हुए नजर आ रहे हैं।

    हाल ही में ह्यू ने एक इंटरव्यू में क्रिकेटर रोहित शर्मा की तारीफ की थी, तो वहीं अब रयान बर्थडे बॉय रणवीर सिंह के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जो बॉलीवुड अभिनेता के फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।

    यह भी पढ़ें: टीम इंडिया का ये खिलाड़ी है Hugh Jackman का फेवरेट, क्रिकेटर की तारीफ में एक्टर ने कही ये बात

    रयान ने की रणवीर की तारीफ

    बता दें कि अभिनेता रणवीर सिंह आज 6 जुलाई को अपना 39 वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में मार्वल इंडिया ने भी उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स 'सिंबा' एक्टर के बारे में बात करते हुए उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Marvel India (@marvel_india)

    एक्टर को बताया अमेजिंग-फनी

    वीडियो में देखा जा सकता है कि होस्ट रयान से पूछते हैं कि वह किस बॉलीवुड अभिनेता के साथ काम करना चाहेंगे। यह सवाल सुनने के बाद एक्टर कुछ सेकंड लेते हैं और कहते हैं कि मुझे नहीं पता। हालांकि, अगले ही पल वह रणवीर सिंह का नाम लेते हैं और कहते हैं कि वह बहुत ही अमेजिंग और फनी हैं।

    खबरें और भी

    इसके आगे वो कहते हैं कि उन्होंने डेडपूल में आवाज भी दी है। फिर रयान ह्यू की तरफ देखते हुए बोलते हैं कि क्या आपको लगता है कि आप फिट हैं। ये आदमी... इस आदमी को देख कर लगेगा कि आप एक क्रिप्टकीपर हैं।

    बता दें कि रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन स्टारर फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन इसी महीने 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

    यह भी पढ़ें: Deadpool And Wolverine में होगी 'हल्क' की एंट्री! वोल्वरिन के साथ होगा जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस?