Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    टीम इंडिया का ये खिलाड़ी है Hugh Jackman का फेवरेट, क्रिकेटर की तारीफ में एक्टर ने कही ये बात

    Updated: Fri, 05 Jul 2024 08:05 PM (IST)

    हॉलीवुड अभिनेता ह्यू जैकमैन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म डेडपूल एंड वुल्वरीन का जमकर प्रमोशन करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब उनका एक वीडियो सोशल मी ...और पढ़ें

    हॉलीवुड एक्टर ह्यू जैकमैन (Photo Credit: Instagram)
    हॉलीवुड एक्टर ह्यू जैकमैन (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. टीम इंडिया का ये खिलाड़ी है ह्यू जैकमैन का फेवरेट
    2. फिल्म डेडपूल एंड वुल्वरीन को लेकर चर्चा में हैं एक्टर
    3. 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने हाल ही में टी20 इंटरनेशनल वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। बीते दिन टीम इंडिया का देश में जोरदार स्वागत किया गया, जिसके कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिले। सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि उनके साथ-साथ कई बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की और खिलाडियों की तारीफ की।

    अब हॉलीवुड अभिनेता ह्यू जैकमैन सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, हाल ही में उनसे एक इंटरव्यू में टीम इंडिया में से उनके पसंदीदा खिलाड़ी के बारे में पूछा, तो एक्टर ने जो जवाब दिया वह क्रिकेट फैंस को खुश कर सकता है। चलिए जानते हैं हॉलीवुड एक्टर ने किसका नाम लिया है।

    यह भी पढ़ें: Deadpool And Wolverine में होगी 'हल्क' की एंट्री! वुल्वरीन के साथ होगा जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस?

    ह्यू जैकमैन ने लिया इस क्रिकेटर का नाम

    दरअसल, ह्यू जैकमैन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं, जो कुछ ही दिनों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में वह अपनी इस मूवी का जमकर प्रमोशन करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी प्रमोशन के दौरान एक्टर से कई सवाल भी किए गए, जिसमें से एक टीम इंडिया के खिलाड़ी को लेकर था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Dhruv & Shyam (@funcho)

    इंटरव्यू में जब ह्यू से पूछा गया कि भारतीय टीम में उनका पसंदीदा खिलाड़ी कौन सा है, तो उन्होंने बिना वक्त लिए कहा कि अभी? रोहित शर्मा। एक्टर का यह जवाब सुनने के बाद उनके को-स्टार और दोस्त रयान रेनॉल्ड्स भी चौंक गए। इसके बाद ह्यू ने फिर कहा कि रोहित कप घर ले गए। सच कहूं तो वह बीस्ट हैं।

    खबरें और भी

    इस दिन रिलीज होगी डेडपूल एंड वुल्वरीन

    ह्यू जैकमैन और रयान रेनॉल्ड्स स्टारर फिल्म 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' आने वाली 26 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। शॉन लेवी के निर्देशन में बनी यह फिल्म मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) के पांचवें फेज के हिस्से के रूप में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें: Deadpool and Wolverine: ह्यू जैकमैन और रायन रेनॉल्ड्स के साथ लेडी डेडपूल बनेंगी Taylor Swift? सामने आई सच्चाई