Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    न्यूड फोटोज के बाद Ranveer Singh ने उठाया एक और बोल्ड कदम, यकीनन नहीं देखा होगा ऐसा रूप

    Updated: Mon, 12 Feb 2024 02:39 PM (IST)

    Ranveer Singh अपनी एक्टिंग से रणवीर सिंह जहां फैंस की खूब तारीफें पाते हैं तो वहीं अपने बोल्ड मूव से वह अक्सर अपने चाहने वालों को हैरान कर देते हैं। स ...और पढ़ें

    न्यूड फोटोज के बाद Ranveer Singh ने उठाया एक और बोल्ड कदम / Photo- Instagram
    न्यूड फोटोज के बाद Ranveer Singh ने उठाया एक और बोल्ड कदम / Photo- Instagram

    HighLights

    1. न्यूड फोटोशूट के बाद फिर रणवीर सिंह ने उठाया बोल्ड मूव
    2. रणवीर सिंह का कभी नहीं देखा होगा ऐसा अवतार
    3. रणवीर सिंह का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ranveer Singh: रणवीर सिंह बॉलीवुड के वो अभिनेता है, जो न तो किसी के क्रिटिसिज्म से डरते हैं और न ही किसी जजमेंट से। अपने फैशन को लेकर बार-बार ट्रोलिंग का शिकार होने वाले रणवीर सिंह अपने बोल्ड मूव से हर किसी को शॉक्ड कर देते हैं।

    रणवीर सिंह ने साल 2023 में एक मैगजीन के लिए किये न्यूड फोटोशूट से हर किसी को हैरान कर दिया था। अब हाल ही में 'सर्कस' एक्टर ने एक और बोल्ड कदम उठाया है, जिसने सिर्फ फैंस को ही नहीं, बल्कि सितारों को भी हैरान कर दिया है।

    रणवीर सिंह का हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह डेली सोप का सीन क्रिएट करते हुए एक पुरुषों के यौन व्यवहार को लेकर एक ब्रांड वीडियो शूट किया है।

    डेली सोप के बोल्ड एक्टर बने रणवीर सिंह

    रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें एक सेक्सुअल हेल्थ एंड वेलनेस ब्रांड को प्रमोट करते हुए एक डेली सोप का सेट बनाया गया है। जिसमें रणवीर सिंह डेली सोप के एक्टर बने हुए हैं और उनकी भाभी उनसे अपने पति जोनी सिंस और अपनी बेडरूम लाइफ की मुश्किलें बताती हुई नजर आ रही हैं।

    यह भी पढ़ें: The Goat Life: 'द गोट लाइफ' के मुरीद हुए Ranveer Singh, साउथ फिल्म की तारीफ में पढ़े कसीदे

    इस वीडियो के साथ बोल्ड केयर ने सेक्शुअल लाइफ को लेकर अपने अभियान #TakeBoldCareOfHer की घोषणा की है, जिसमें रणवीर सिंह बतौर को-फाउंडर उनके साथ जुड़े हैं। इस ड्रामाटिक वीडियो के अंत में रणवीर सिंह पुरुषों की बेडरूम समस्याओं के बारे में बताते हुए कहते हैं कि ज्यादातर पुरुष ये नहीं समझ पाते हैं कि ये बहुत आम प्रॉब्लम है और बहुत ही आसानी से ये सोल्व की जा सकती है। रणवीर सिंह के इस बोल्ड मूव के लिए कई फैंस उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

    यूजर्स ने रणवीर सिंह के इस वीडियो पर किये मजेदार कमेन्ट

    इस वीडियो को देखने के बाद शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने लिखा, "अब तक का सबसे क्रिएटिव और आउट ऑफ द बॉक्स एड है, जो मैंने अब तक देखा है। ये सिर्फ रणवीर सिंह ही कर सकता है"। दूसरे यूजर ने लिखा, "ये एड देखने के बाद मैं कम से कम 15 मिनट तक हंसी नहीं रोक पाया हूं"। अन्य यूजर ने लिखा, "रणवीर सिंह इस वीडियो से ये तो समझ आ गया आप कुछ भी कर सकते हो"।

    यह भी पढ़ें: Don 3: 'डॉन 3' में इस स्टार एक्टर की होगी एंट्री, खलनायक बन Ranveer Singh से लेगा टक्कर?