विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lakshadweep vs Maldives: अश्नीर ग्रोवर ने उड़ाई रणवीर सिंह की खिल्ली! इशारों-इशारों में कह डाली उनके लिए बड़ी बात

Published: Tue, 09 Jan 2024 03:54 PM (IST)

Lakshadweep vs Maldives सोशल मीडिया पर पिछले कई दिन से मालदीव और लक्षद्वीप को लेकर मामला गर्माया हुआ है। कई ...और पढ़ें

अश्नीर ग्रोवर और रणवीर सिंह (फाइल फोटो)
अश्नीर ग्रोवर और रणवीर सिंह (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अश्नीर ग्रोवर ने मालदीव और लक्षद्वीप विवाद पर रखी अपनी बात
  2. वीर दास के ट्वीट पर किया रिप्लाई
  3. यूजर्स ने दिया पोस्ट पर अलग रिएक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Lakshadweep vs Maldives: सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप वर्सेज मालदीव का मामला गर्माया हुआ है। बॉलीवुड सिलेब्रिटीज से लेकर कई और नामी पर्सनालिटीज ने इस मैटर पर अपनी बात रखी है। मालदीव के खिलाफ और लक्षद्वीप के फेवर में अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार तक ने मालदीव का बायकॉट करने और अपने ही देश के खूबसूरत लोकेशन्स जैसे लक्षद्वीप जाने की अपील की। हालांकि, एक्टर वीर दास ने उनके ट्वीट का मजाक बनाते हुए खिल्ली उड़ाई। इस बात पर उन्हें अश्वील ग्रोवर से जवाब मिला है।

अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, ईशा गुप्ता, जॉन अब्राहम सहित कई स्टार्स ने फैंस से मालदीव और लक्षद्वीप को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स जीत चुके कॉमेडियन वीर दास ने इसका मजाक बनाते हुए कुछ ऐसा लिखा, जो 'भारत पे' के फाउंडर और शार्क टैंड इंडिया के जज रहे अश्नीर ग्रोवर को रास नहीं आया और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर लताड़ लगाई है।

वीर दास की अश्नीर ग्रोवर ने लगाई क्लास

वीर दास ने ट्वीट किया था, ''अचानक से लक्षद्वीप को प्यार मिल रहा है। फिर वहां एक इंडियन सेलिब्रेटी/इन्फ्लुएंसर है, जिसने दो हफ्ते से कार्ब नहीं खाए, वेकेशन की खूबसूरत फोटो ली और अब पोस्ट करने में उसे डर लग रहा है।'' इस पर अश्नीर ग्रोवर ने रिप्लाई दिया, ''एक मूवी स्टार है, जो पहले ट्विटर पर इनएक्टिव था, जो अब इंडियन आइलैंड जाने के लिए एक ही मैसेज को कॉपी पेस्ट कर रहा है- बिना ये जाने कि लक्षद्वीप है कहां और पैरलल यूनिवर्स में मालदीव की पिछली स्टोरी को छिपाए हुए हैं।''

अश्वीर के मैसेज पर यूजर्स ने खूब चुटकी ली है। वहीं कई यूजर्स का मानना है कि अश्नीर ने वीर को नहीं, रणवीर सिंह के लिए ये मैसेज लिखा है। बता दें कि रणवीर ने मालदीव की फोटो के साथ लक्षद्वीप जाने की अपील की थी। ट्रोल होने के बाद उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया।  

क्या है पूरा मामला?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद मालदीव के मंत्री अबदुल्ला मजहूम माजिम ने पीएम का मजाक उड़ाया। साथ ही उन्होंने इंडियंस पर हेटफुल और नस्लीय कमेंट्स भी किए। मामले ने तूल पकड़ी तो सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने पोस्ट करना शुरू किया। 

यह भी पढ़ें: Javed Akhtar: 'एनिमल' के बाद जावेद अख्तर के निशाने पर 'जब तक है जान', अनुष्का शर्मा के इस डायलॉग पर मचा विवाद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।