Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maldives Vs Lakshadweep की बहस के बीच ईशा गुप्ता ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, लक्षद्वीप के बीच को बताया सबसे सुंदर

    Updated: Mon, 08 Jan 2024 10:34 AM (IST)

    Maldives Vs Lakshadweep हाल ही में मालदीव्स वर्सेज लक्षद्वीप को लेकर बहस छिड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद मालदीव और लक्षद्वीप वाला ...और पढ़ें

    ईशा गुप्ता: फोटो- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम
    ईशा गुप्ता: फोटो- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. मालदीव्स वर्सेज लक्षद्वीप को लेकर छिड़ी है बहस
    2. बॉलीवुड सितारों ने किया रिएक्ट
    3. ईशा गुप्ता ने भी किया सपोर्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में मालदीव्स वर्सेज लक्षद्वीप की बहस छिड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लक्षद्वीप का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने समुद्र तट से अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए विदेश की बजाय देश में ही घूमने की अपील की। उनकी इस अपील के बाद मालदीव वासियों ने बुरा भला कहना शुरू कर दिया, जिसके बाद पूरा बॉलीवुड मालदीव्स के खिलाफ बात करने लगा। उन्होंने मालदीव में छुट्टियां बिताने की जगह लक्षद्वीप या सिंधुदुर्ग में छुट्टी बिताने की बात कही। सपोर्ट करने वालों की लिस्ट में एक्ट्रेस ईशा गुप्ता का नाम भी जुड़ गया है।

    ईशा गुप्ता ने किया सपोर्ट

    कई लोगों का मालदीव में छुट्टियां मनाने का सपना होता है। मगर हाल ही में हुए इंसीडेंट के बाद मालदीव यूजर्स के निशाने पर आ गया है। लक्षद्वीप वर्सेज मालदीव्स की बहस में ईशा गुप्ता ने भी भारत को सपोर्ट किया है। उन्होंने थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए लक्षद्वीप जाने की वजह के बारे में बताया है। उनकी फोटो पर फैंस ने कई तरह के कमेंट किए हैं। 

    लक्षद्वीप के लिए कही ये बात

    पुरानी फोटो शेयर करते हुए ईशा ने बताया कि वो लक्षद्वीप की सैर कर चुकी हैं और ये मैजिकल जगह है। ईशा, लक्षद्वीप के समंदर में गोते खाते, डुबकी लगाती दिख रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Esha Gupta (@egupta)

    एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में बताया कि ये कितनी सुंदर जगह है और वो यहां फिर आना चाहेंगी। वो जगह जो मैजिकल है, जो लक्षद्वीप है। वापस वहां जाने के लिए इंतजार नहीं हो रहा। इसी के साथ ईशा ने एक्सप्लोर इंडियन आइलैंड और ये मेरा इंडिया का हैशटैग भी यूज किया, जिससे वह भारत के लिए अपना सपोर्ट दिखा रही हैं।

    फैंस ने किया सपोर्ट

    ईशा की इस पोस्ट पर फैंस ने उन्हें सपोर्ट किया है। उन्होंने एक्ट्रेस को प्रेज किया और कहा कि आपने सराहनीय काम किया है। कई लोगों ने उनकी खूबसूरती की भी तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, 'आप तन ही नहीं, मन से भी खूबसूरत हो।' इसी तरह कई और फैंस ने तारीफ की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Maldives Vs Lakshadweep: मालदीव को सबक सिखाएगा Bollywood, छुट्टी के लिए लक्षद्वीप बनेगा सितारों का नया लक्ष्य?