विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर कपूर के बर्थडे पर दीपिका के ब्‍वॉयफ्रेंड ने दिया ये सरप्राइज

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 30 Sep 2016 01:08 PM (IST)

दीपिका पादुकोण के कारण रणबीर कपूर और रणवीर सिंह‍ को लेकर तमाम तरह अटकलें लगाई जाती रही हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के पास्ट से तो आप वाकिफ ही होंगे, जो अब अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ चुके हैं। दीपिका, रणवीर सिंह के साथ रिलेशनशिप में हैं तो रणबीर, कट्रीना कैफ के बाद एक बार फिर कथित तौर पर सिंगल हो गए हैं। मगर दीपिका के ब्वॉयफ्रेंड होने के कारण रणवीर और रणबीर के बीच के संबंध को लेकर तमाम तरह के अटकलें लगाई जाती रही हैं। हालांकि ये यंगस्टर्स पुरानी धारणाओं को तोड़ते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मोहब्बत में रणबीर कपूर का छलका दर्द, देखें ये वीडियो

हाल ही में रणबीर का 34वां बर्थडे था और वो अपनी आने वाली फिल्म 'जग्गा जासूस' की शूटिंग में व्यस्त थे। वहीं इत्तेफाक से रणवीर भी वहीं आस-पास के लोकेशन में शूटिंग कर रहे थे, मगर जैसे ही उन्हें पता चला कि रणबीर का बर्थडे है, वो तुरंत उन्हें विश करने के लिए 'जग्गा जासूस' के सेट पर पहुंच गए। वो भी खाली हाथ नहीं, बल्कि एक बर्थडे केक के साथ।

यह भी पढ़ें- अर्जुन कपूर ने श्रद्धा के साथ किया 'डीडीएलजे' का वो सीन, देखें तस्वीर

वैसे 'जग्गा जासूस' की पूरी टीम ने मिलकर भी रणबीर का बर्थडे मनाया। हालांकि इस दौरान उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड कट्रीना कहीं नजर नहीं आईं, जो इस फिल्म में उनके साथ दिखेंगी। ब्रेकअप के बाद दोनों की यह पहली फिल्म होगी और उम्मीद है कि उनके चाहने वालों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार होगा। वहीं रणबीर इन दिनों अपनी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं, जिसमें उनके साथ ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा नजर आएंगी।