विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्जुन कपूर ने श्रद्धा के साथ किया 'डीडीएलजे' का वो सीन, देखें तस्‍वीर

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 29 Sep 2016 07:00 PM (IST)

अर्जुन कपूर और उनकी 'हाफ गर्लफ्रेंड' बनीं श्रद्धा कपूर की तस्‍वीर देखकर आपको 'डीडीएलजे' का वो सीन याद आ जाएगा, जो शाहरुख खान और काजोल पर फिल्‍माया गया था।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में एक साथ नजर आने वाले हैं, जिसकी फिलहाल शूटिंग चल रही है। इसके लिए हाल ही में दोनों ने शाहरुख खान और काजोल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'डीडीएलजे' के आइकॉनिक ट्रेन सीक्वेंस को शूट किया, मगर एक छोटे ट्वीस्ट के साथ।

श्रद्धा ट्रेन में गेट पर खड़ी नजर आती हैं और अर्जुन ट्रेन के साथ दौड़ते दिखते हैं। जबकि 'डीडीएलजे' में शाहरुख ट्रेन में होते हैं और जैसे ही काजोल के पिता बने अमरीश पुरी कहते हैं 'जा सिमरन जी ले अपनी जिंदगी', वैसे ही काजोल ट्रेन के साथ दौड़ पड़ती हैं।

यह भी पढ़ें- ये क्या...आलिया ने 'गोलमाल 4' करने से किया इंकार और वजह हैं अजय देगवन!

'हाफ गर्लफ्रेंड' के सीक्वेंस में उल्टा है, लेकिन यह शाहरुख खान और काजोल की ही दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के उस सीन की तरह ज्यादा लग रहा है जब काजोल सब कुछ छोड़कर वापस अपने घर जाने वाली होती हैं। वो ट्रेन में गेट पर खड़ी नजर आती हैं और तभी दौड़ते हुए शाहरुख आते हैं। खैर अर्जुन और श्रद्धा के लिए उनका यह 'डीडीएलजे मूमेंट' है। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर यह लिखते हुए तस्वीर शेयर की है, जो आपके सामने रही।

यह भी पढ़ें- 'मिर्जिया' की हीरोइन ने अपने रिलेशनशिप को लेकर खोला ये बड़ा राज

आपको यह भी बता दें कि अर्जुन और श्रद्धा की यह फिल्म राइटर चेतन भगत के पॉपुलर नॉवेल 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर बेस्ड है। इससे पहले अर्जुन उनके एक और पॉपुलर नॉवेल 'टू स्टेट्स' पर बनी फिल्म में काम कर चुके हैं। इसमें उनके अपोजिट आलिया भट्ट नजर आई थीं और फिल्म सफल रही थी।