विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलिया ने 'गोलमाल 4' करने से किया इंकार और वजह हैं अजय देवगन!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 29 Sep 2016 05:41 PM (IST)

कहा जा रहा था कि आलिया भट्ट, करीना कपूर के रोल के लिए पहली पसंद थीं, मगर अब अचानक से उन्‍होंने 'गोलमाल 4' के लिए 'ना' कह दिया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। पिछले दिनों खबर आई थी कि रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल 4' में आलिया भट्ट नजर आएंगी, मगर लगता है कि यह फिल्म एक बार फिर मुश्किल में फंस गई है। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो आलिया ने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया है, जो करीना कपूर के रोल के लिए पहली पसंद थीं।

कहा जा रहा है कि अजय देवगन के कारण आलिया ने अचानक कह दिया कि उनके पास 'गोलमाल 4' के लिए डेट्स नहीं हैं। अब ये तो आपको पता ही है कि इन दिनों अजय देवगन और करण जौहर के बीच मतभेद चल रहा है। दिवाली पर दोनों की फिल्में 'शिवाय' और 'ऐ दिल है मुश्किल' के बीच टक्कर होने वाली है और इस वजह से ही उनके बीच तनाव बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार ने सास के सामने खोला पहले प्यार का राज, उन्होंने खींचे बाल

अब आपको लग रहा होगा कि अजय और करण से आलिया का 'गोलमाल 4' में काम करने से क्या कनेक्शन है तो बता दें कि करण के साथ आलिया के काफी अच्छे संबंध हैं। वो उनके लिए 'गॉड फादर' की तरह हैं, उनकी फिल्म से 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से ही आलिया ने अपने करियर की शुरुआत की थी, ऐसे में कहा जा रहा है कि अजय के साथ काम कर वो करण को नाराज नहीं करना चाहती हैं। इसलिए अचानक उन्होंने बता दिया कि उनके पास 'गोलमाल 4' के लिए डेट्स नहीं हैं। उनका कहना है कि वो अपनी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की शूटिंग कर रही हैं, इसलिए उनके पास समय नहीं है।

यह भी पढ़ें- 'कुमकुम भाग्य' से टीवी पर लौट रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत!