विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कुमकुम भाग्‍य' से टीवी पर लौट रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 28 Sep 2016 06:53 PM (IST)

सीरियल 'पवित्र रिश्‍ता' से सुशांत सिंह राजपूत दर्शकों के बीच मजबूत पहचान बनाने में कामयाब रहे थे। इसके बाद बॉलीवुड का रुख करने के लिए उन्‍हें टीवी की दुनिया को छोड़ना पड़ा।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हालिया सालों में कई टीवी एक्टर्स ने बॉलीवुड का रुख किया है, मगर कामयाबी के मामले में सुशांत सिंह राजपूत सबसे आगे हैं। वो सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से दर्शकों के बीच मजबूत पहचान बनाने में कामयाब रहे थे। इसके बाद बॉलीवुड का रुख करने के लिए उन्हें टीवी की दुनिया को छोड़ना पड़ा। मगर अब उनके फैंस के लिए अच्छी खबर है।

सुशांत की टीवी पर वापसी हो रही है, वो भी जी टीवी के पॉपुलर सीरियल 'कुमकुम भाग्य' से। जी हां, मगर इससे पहले कि आप कुछ और सोचें, आपको बता दें कि सुशांत इस सीरियल में अपनी आने वाली फिल्म 'एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' का प्रमोशन करने आ रहे हैं। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी है।

यह भी पढ़ें- अक्षय ने सास के सामने खोला पहले प्यार का राज, जिसका बुरा था अंजाम!

एक लीडिंग वेबसाइट के मुताबिक, सुशांत प्रमोशन के सिलसिले में हाल ही में 'कुमकुम भाग्य' के सेट पर पहुंचे, जहां बालाजी प्रोडक्शन की टीम के साथ सालों बाद मुलाकात हुई। आपको बता दें कि उनका सीरियल 'पवित्र रिश्ता' भी बालाजी प्रोडक्शन का ही था। सुशांत ने बताया कि 'कुमकुम भाग्य' में अपनी फिल्म का प्रमोट कर वो काफी खुश हैं। उनके लिए यह घर वापसी जैसा है। सुशांत के मुताबिक, 'पवित्र रिश्ता' की वजह से उन्हें घर-घर पहचान मिली थी, इसलिए वो जी टीवी चैनल से गहराई से जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें- 'मिर्जिया' की हीरोइन ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खोला ये राज