Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'टैलेंट का खजाना हैं...', Dhurandhar 2 के इस एक्टर को क्रेडिट न मिलने पर नाराज रणवीर शौरी, हक में बुलंद की आवाज

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 11:18 AM (GMT+05:30)

    रणवीर शौरी ने हाल ही में धुरंधर: द रिवेंज' में 'आलम भाई' का किरदार निभाने वाले अभिनेता को अंडररेटेड बताया है। उनका मानना है कि अभिनेता को ठीक से क्रेड ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 के इस एक्टर को उनके काम का नहीं मिला क्रेडिट/ फोटो- Instagram

    धुरंधर 2 के इस एक्टर को उनके काम का नहीं मिला क्रेडिट/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) इस वक्त सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर. माधवन, दानिश पंडोर, दानिश इकबाल, गौरव गेरा, सौम्या टंडन और अक्षय खन्ना सहित कई शानदार सितारे नजर आए हैं।

    'धुरंधर: द रिवेंज' देखने के बाद एक तरफ जहां लोग रणवीर सिंह, राकेश बेदी, संजय दत्त और आर. माधवन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, तो वहीं 'बिग बॉस' के एक्स-कंटेस्टेंट और दमदार बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) का मानना है कि 'धुरंधर 2' में एक एक्टर ने बेहद शानदार काम किया है। हालांकि, उन्हें अब तक उनके काम के लिए पूरी तरह से क्रेडिट नहीं मिला है। कौन हैं वह एक्टर? चलिए आपको बताते हैं:

    'धुरंधर 2' के इस एक्टर को बताया अंडररेटेड

    'खोसला का घोसला', 'फैशन', 'सिंह इज किंग' और 'टाइगर 3' जैसी कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता रणवीर शौरी को लगता है कि गौरव गेरा (Gaurav Gera) ने 'धुरंधर: द रिवेंज' और अपने अन्य प्रोजेक्ट्स में जिस तरह का योगदान दिया है, उन्हें उस हिसाब से सराहना और सफलता का क्रेडिट नहीं मिला है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: विदेश में हमजा की 'तूफानी' पारी, दूसरे दिन ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार

    दरअसल, सोशल मीडिया पर एक फैन ने 'धुरंधर 2' में गौरव गेरा के किरदार की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उनके वायरल कैरेक्टर 'चुटकी' का लुक, उनका एक सीरियस रोल और 'धुरंधर 2' से 'आलम भाई' का लुक शामिल था।

    खबरें और भी

    gaurav gera

    इस पोस्ट का जवाब देते हुए रणवीर शौरी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा,

    "वह हमारे देश के सबसे अंडररेटेड और टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। इसके अलावा वह भारत में सबसे बेस्ट डिजिटल कंटेंट बनाते हैं, लेकिन उन्हें उसका जितना श्रेय मिलना चाहिए, वह नहीं मिलता है। गौरव गेरा एक जीनियस हैं और टैलेंट का पावरहाउस हैं। मैं खुश हूं कि दुनिया फाइनली उनके बारे में जागरूक हो रही है।"

    ranveer 11

    'धुरंधर 2' में निभाया है यह अहम किरदार

    जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि गौरव गेरा ने फिल्म 'धुरंधर-पार्ट 1 में पाकिस्तान में मौजूद एक जूस की दुकान चलाने वाले का किरदार निभाया था, जो 'हमजा अली मजारी' (Ranveer Singh) को काम पर रखता है और धीरे-धीरे उसे 'रहमान डकैत' की गैंग में घुसने का रास्ता बताता है। गौरव ने फिल्म में 'मोहम्मद आलम' का किरदार अदा किया है, जिसे मोहल्ले के लोग प्यार से 'आलम भाई' कहते हैं।

    dhurandhar 2 gaurav gera-ranvir shorey  (1)

    हालांकि, 'धुरंधर' के अंत में यह दिखाया गया था कि आलम भाई भी इंडिया के एक अंडरकवर एजेंट हैं। वहीं, अब 'धुरंधर: द रिवेंज' में उनके किरदार की कई और परतें खुलती हैं और फिल्म में उनका रोल पहले से भी ज्यादा बड़ा और अहम हो गया है, जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: सारे रिकॉर्ड हुए 'धराशायी', पहले ही दिन शानदार कलेक्शन कर चमकी धुरंधर 2