Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Nora Fatehi के 'डर्टी सॉन्ग' पर गीतकार का यू-टर्न, कहा- 'मैंने तो गाना कन्नड़ से हिंदी में ट्रांसलेट किया'

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 03:54 PM (IST)

    sarke chunri teri sarke: नोरा फतेही का हाल ही में जो अश्लील गाना आया उस पर विवाद इतना हुआ कि अब गाने के गीतकार ने कहा है कि उन्होंने ये गाना लिखा ही न ...और पढ़ें

    गीतकार का दावा, नहीं लिखा नोरा का अश्लील गाना!

    गीतकार का दावा, नहीं लिखा नोरा का अश्लील गाना!

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऐसा लगता है कि सिनेमा गंदे गाने बनाने की होढ़ लगी हुई है। अभी कुछ दिन पहले ही सिंगर और रैपर बादशाह के गाने टटीरी को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद अब हाल ही में नोरा फतेही और संजय दत्त की एक साउथ फिल्म के गाने को लेकर विवाद हुआ है।

    गाने के बोल ऐसे हैं, सुनने वाले शायद सुनने के पहले ही गाना बंद कर देंगे। अब आखिरकार इस पूरे विवाद पर गाना लिखने वाले गीतकार (Lyricist) ने अपना पक्ष रखा है।

    नोरा के गाने पर क्यों मचा बवाल?

    दरअसल हाल ही में नोरा फतेही का एक गाना आया है। इस गाने में नोरा फतेही के साथ संजय दत्त नजर आए हैं। गाना फिल्म 'केडी- द डेविल' (KD-The Devil) का है और गाने का नाम है 'सरके चुनर तेरी सरके' (Sarke Chunar Teri Sarke)। इस गाने के बोल ऐसे हैं कि शायद आप सुन भी नहीं पाएंगे।

    यह भी पढ़ें- Armaan Malik ने नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने 'सरके चुनर' पर उठाए सवाल, 'डबल मीनिंग' लिरिक्स पर भड़के सिंगर

    Nora sanju

    गाने में अश्लील शब्दों की मर्यादा का ख्याल तो छोड़िए उसके बारे में एक पल के लिए सोचा तक नहीं गया है। गाने को लेकर अब सोशल मीडिया पर खूब विवाद हो रहा है और इसे ट्रोल किया जा रहा है। अब आखिरकार फिल्म के गीतकार का रिएक्शन आया है।

    Raqueeb_Alam_20190909090438_500x500

    क्या बोले गाना लिखने वाले गीतकार?

    गाना लिखने वाले गीतकार रकीब आलम (Raqeeb Alam) ने अब इस पूरे विवाद पर बात की है और कहा है कि, असल में उन्होंने गाने को सिर्फ ट्रांसलेट ही किया है। रकीब आलम ने Variety India से बात करते हुए इस विवाद पर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा है कि,

    खबरें और भी

    "यह गाना मूल रूप से फिल्म के निर्देशक द्वारा कन्नड़ में लिखा गया था, जिन्होंने मुझसे केवल इसका अनुवाद (Translation) करने को कहा था। यह मेरा लिखा हुआ गाना नहीं है। मैंने इस फिल्म के लिए पांच और गाने लिखे हैं। मैंने इस खास गाने को लिखने से मना कर दिया था, लेकिन फिल्म के डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि मैं बस हिंदी शब्दों को इसमें फिट कर दूं, जिन्हें वो गाने की लय के हिसाब से सेट कर लेंगे। अब मुझे पता चला है कि हिंदी वर्जन के लिए गीतकार (Lyricist) के रूप में मुझे क्रेडिट दे दिया गया है। मैं अब मेकर्स से संपर्क कर रहा हूं। मैं जानता हूं कि गाने के बोल कुछ ज्यादा ही अश्लील हो गए हैं।"

    Sanjay Dutt

    आपको बता दें कि फिल्म के इस गाने को लेकर शिकायत दर्ज करा दी गई है। वहीं खबर ये भी है कि, फिल्म के इस गाने 'सरके तेरी चुनर सरके' को अब यूट्यूब से भी हटा दिया गया है। KVN Productions के बैनर तले बनी इस फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर हैं अर्जुन जान्या (Arjun Janya)।

    वहीं इस फिल्म को डायरेक्टर प्रेम (Prem) ने बनाया है। वहीं फिल्म में ध्रुव सरजा ( Dhruva Sarja), शिल्पा शेट्टी, संजय दत्त (Sanjay Dutt), वी रविचंद्रन (V ravichandran) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) समेत कई स्टार्स फिल्म में नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें- गंदे लिरिक्स, गंदा गाना, भद्दे डांस स्टेप्स; अश्लीलता की हर हद पार कर गया Nora Fatehi और Sanjay Dutt का सॉन्ग