Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गंदे लिरिक्स, गंदा गाना, भद्दे डांस स्टेप्स; अश्लीलता की हर हद पार कर गया Nora Fatehi और Sanjay Dutt का सॉन्ग

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 03:55 PM (IST)

    Sarke Chunar Row: नोरा फतेही और संजय दत्त के नए गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म 'केडी-द डेविल' के इस गाने में अश्लीलता ...और पढ़ें

    अश्लीलता की हर हद पार कर गया ये गाना

    अश्लीलता की हर हद पार कर गया ये गाना

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संगीत, इस शब्द के मायने बहुत हैं। हम और आप संगीत से सदियों से जुड़े हुए हैं। लेकिन अक्सर ये देखा जाता है कि जिस संगीत से हम और आप प्रेम करते हैं, असल में वो संगीत कर्णप्रिय से ज्यादा दर्दनाक तब बन जाता है, जब उस संगीत में अभद्रता और अश्लीलता के दाग लगाए जाएं। बीते कुछ सालों में सिनेमा में कुछ ऐसे गाने आए हैं जिन्होंने अश्लीलता की हर हद पार की है और अब फिर से वही हुआ है।

    नोरा के गाने में अश्लीलता की हर हद पार?

    गानों में अश्लील शब्दों का इस्तेमाल कोई नई बात नहीं है। अबसे पहले कई बार ऐसे गाने बने हैं, जिनमें अश्लील शब्दों का या अश्लील भाषा का इस्तेमाल हुआ है। हाल ही में नोरा फतेही का एक गाना आया है। इस गाने में नोरा फतेही के साथ संजय दत्त नजर आए हैं।

    Nora

    गाने का नाम है 'सरके चुनर तेरी सरके' (Sarke Chunar Teri Sarke)। यह गाना फिल्म 'केडी- द डेविल' (KD-The Devil)। इस गाने में ऐसे अश्लील शब्द हैं, जिन्हें हम यहां लिख भी नहीं सकते हैं। गाने को अश्लील बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है।

    यह भी पढ़ें- 'आध्यात्मिक और मानसिक रूप से थक चुके हैं...' मिडिल ईस्ट में तनाव से घबराईं Nora Fatehi

    हालांकि गाने की शुरूआत बिल्कुल ठीक है, लेकिन जैसे जैसे गाना आगे बढ़ता है, गाने में एक अंतरा ऐसा आता है, जहां शब्दों की मर्यादा को लांघते हुए गाना बना दिया गया।

    अश्लील हैं गाने के स्टेप्स

    अश्लीलता में शब्दों की गरिमा नहीं रखी गई। गाने में डबल मीनिंग शब्द तो छोड़िए, सीधा-सीधा ही मतलब ही बता दिया गया है। आमतौर पर अश्लीलता के लिए भी डबल मीनिंग शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यहां अश्लीलता नहीं बल्कि गाना ही अश्लील बना दिया गया।

    खबरें और भी

    Nora sanju

    उससे भी बड़ी बात यह है कि गाने में वल्गर यानि अश्लील डांस स्टेप्स हैं। नोरा का पल्लू गिराने वाला स्टेप हो या फिर संजय दत्त का डांस वाला हुक स्टेप हो। मानों गाने को अश्लील बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई है। यही वजह है कि गाना अब आते ही सुर्खियों में है। गाने में नोरा ने अपनी हॉटनेस दिखाई है, तो वहीं संजय दत्त ने अपना खलनायक वाला लुक दिखाया है।

    sarke chunar

    किसने बनाया है ये गाना?

    इस गाने को बनाने के पीछे जो म्यूजिक डायरेक्टर और मेकर्स हैं, अब आप जरा उनके बारे में भी जान लीजिए। KVN Productions के बैनर तले बनी इस फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर हैं अर्जुन जान्या (Arjun Janya)। गाने के लिरिक्स रकीब आलम (Raqeeb Alam) ने लिखे हैं। वहीं इस गाने को आवाज दी है सिंगर मंगली (Mangli) ने ।

    इस फिल्म को डायरेक्टर प्रेम (Prem) ने बनाया है। वहीं फिल्म में ध्रुव सरजा ( Dhruva Sarja), शिल्पा शेट्टी, संजय दत्त (Sanjay Dutt), वी रविचंद्रन (V Ravichandran) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) समेत कई स्टार्स फिल्म में नजर आएंगे।

    Music

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गाना

    ये गाना अब सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया है। वहीं इसके अलावा कुछ लोगों ने इस गाने को ट्रोल भी करना शुरू कर दिया है। लोगों ने फिल्म पर मजे लिए हैं, तो साथ ही गाने के लिरिक्स को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि आखिर मेकर्स ये सब करके क्या साबित करना चाहते हैं। कुछ यूजर्स ने तो ये तक कहा है कि भोजपुरी गानों को भी इन्होंने पीछे छोड़ दिया है।

    kd

    आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही बादशाह (Badshah) के गाने 'टटीरी' (Tateeree Song) पर विवाद हुआ था और अब ताजा विवाद इस गाने को लेकर है। एक दौर था जब किशोर दा (Kishore Kumar Songs) और मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi Songs) के गानों को सुकून माना जाता था, लेकिन बदलते दौर में में अश्लील के आगोश में आए गानों पर सिर्फ दाग लगता जा रहा है कि जिसकी जद में कई संगीतकार हैं और आम जनता का इस पर सिर्फ आक्रोश है।

    यह भी पढ़ें- Explainer: किशोर-रफी की सादगी से बादशाह की 'फूहड़ता' तक कैसे पहुंचा संगीत? सुरों के पतन की पूरी कहानी