उदयपुर के लैविश सिटी पैलेस में सात फेरे लेंगे Rashmika और Vijay Deverakonda, एक शादी के लिए आता है इतना खर्च?
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें चर्चा में हैं। पहले 26 फरवरी की बात थी, लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि वे 2 फरवरी को उदयपुर के सिटी ...और पढ़ें
-1769935848777_m.webp)
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Devrakonda) की शादी को लेकर काफी समय से चर्चा है। हर कोई टॉलीवुड के मोस्ट लवेबल लवबर्ड्स की शादी देखने को बेचैन है। खबर के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में विजय के हैदराबाद स्थित घर पर इनकी सगाई हुई थी जिसमें कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे।
कल हमने आपको बताया था कि कपल 26 फरवरी को शादी करने वाले हैं जिसकी वजह से रश्मिका ने कॉकटेल 2 की शूटिंग जल्दी से पूरी कर ली है। हालांकि लेटेस्ट वायरल वीडियोज और रिपोर्ट के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि कपल 2 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लेंगे और इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
यह भी पढ़ें- 26 फरवरी को शादी कर रहे हैं Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
फैंस ने जाहिर की एक्साइटमेंट
तान्या नाम की एक कंटेंट क्रिएटर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो डेकोरेशन दिखाते हुए ये कह रही है कि सिटी पैलेस में सजावट का काम चल रहा है। रश्मिका और विजय 2 फरवरी को शादी करने वाले हैं। वीडियो क्लिप में विशाल झूमर, भव्य मंच, फूलों की सजावट और कई कर्मचारी जोरों-शोरों से काम करते दिखाई दे रहे हैं। इस खबर के बाद से रश्मिका और विजय के फैंस के बीच एक्साइटमेंट है। हालांकि इस खबर की कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।
View this post on Instagram
कैमरामैन के सवाल पर शरमा गईं रश्मिका
शादी की खबरों के बीच, शुक्रवार रात रश्मिका मुंबई एयरपोर्ट पर नजर स्पॉट हुईं। पैपराजी से बातचीत के दौरान, एक कैमरामैन ने रश्मिका से पूछा, "हमें इनवाइट नहीं कर रही हो आप?" रश्मिका शरमा गईं और ऐसा दिखाया जैसे उन्हें पैपराजी का इशारा समझ ही नहीं आया हो, हंसते हुए उन्होंने जवाब दिया, "किस बात के लिए?" जब पैपराजी ने जोर देकर कहा कि वह समझ गई हैं कि उनका क्या मतलब है, तो अभिनेत्री ने तुरंत विषय बदल दिया और कहा, "फिल्म की रिलीज़ अभी तो...कुछ करना पड़ेगा।"

खबरें और भी
मेवाड़ के शासकों का निवास था पैलेस
झील के मनोरम दृश्य वाले पहाड़ी की चोटी पर स्थित सिटी पैलेस, आंगनों, मंडपों, छतों, गलियारों, कमरों से सजा एक पीसफुल पैलेस है। किलेबंदी वाली दीवारों से घिरे इस पैलेस में संगमरमर के आठ बरामदे हैं। वर्तमान में इस महल में दो आलीशान होटल, एक स्कूल और लोकप्रिय सिटी पैलेस संग्रहालय स्थित हैं। सिटी पैलेस संग्रहालय 450 वर्ष पुराने, प्रतिष्ठित महल में स्थित है, जो कभी मेवाड़ के शासकों का निवास स्थान था। उदयपुर के महाराणा भगवत सिंह मेवाड़ (शासनकाल 1955-1984 ई.) के प्रयासों से इसे औपचारिक रूप से 1969 में जनता के लिए संग्रहालय घोषित किया गया था।
उदयपुर के सिटी पैलेस में लैविश और शाही शादियों के आयोजन होते हैं, जिसकी लागत अक्सर 40 लाख रुपये से लेकर 3 करोड़ से अधिक तक आती है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि शादी में कितने मेहमान है और आयोजन कहां किया जा रहा है। ये खबर एक जानकारी के लिए थी दैनिक जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता।