विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vijay Deverakonda के साथ Rashmika Mandanna ने मनाया अपना 29वां जन्मदिन? फोटोज देखकर फैंस ने लगा लिया अंदाजा

Published: Sun, 06 Apr 2025 08:30 PM (IST)

काफी समय से मीडिया में ये अफवाह है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक दूसरे को डेट कर रहे ...और पढ़ें

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (Photo: Instagram)
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (Photo: Instagram)

HighLights

  1. 5 अप्रैल को था रश्मिका का बर्थडे
  2. विजय देवरकोंडा ने शेयर की फोटोज
  3. फैंस ने ढूंढ़ ली फोटो में समानता

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना ने हाल ही में ओमान में अपने 29वें जन्मदिन के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। उनकी ये तस्वीरें काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं। अब, ठीक एक दिन बाद, उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने भी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में विजय समुद्र किनारे पोज करते नजर आ रहे हैं।

फैंस ने स्पॉट कर ली समानता

अब फैंस ये अंदाजा लगाने में जुटे हैं कि क्या रश्मिका और विजय साथ में सेलिब्रेट कर रहे थे। दरअसल रश्मिका और विजय दोनों की तस्वीरों में बैकग्राउंड काफी हद तक एक जैसा दिख रहा है। सफेद रेत, नीली छतरियां और ताड़ के पेड़- यह इशारा कर रहे हैं कि दोनों एक ही जगह पर हो सकते हैं। तेज नजर वाले फैंस का मानना है कि रश्मिका और विजय यकीकन अभिनेत्री का 29वां जन्मदिन मनाने के लिए ओमान में एक साथ थे।

यह भी पढ़ें: Sikandar के फेलियर का कौन जिम्मेदार? Salman Khan नहीं रश्मिका मंदाना क्यों बनीं वजह

रश्मिका के साथ थे विजय देवरकोंडा

रविवार को विजय देवरकोंडा ने जो लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं उसमें वो बेज शर्ट और मैचिंग ढीली पैंट पहने नजर आ रहे हैं। विजय ने ये फोटोज वॉक करते हुए पोस्ट की हैं और उनके पीछे क्रिस्टल क्लियर साफ नीला पानी नजर आ रहा है। दूसरी तस्वीर में वह समुद्र तट पर घुड़सवारी का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बीच, तीसरी तस्वीर में ‘लिगर’ अभिनेता समुद्र तट पर लाउंजर पर बैठे और आसमान की ओर देखते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के बैकड्राप में नीली छतरी,ताड़ के पेड़, लाउंजर और एक सुंदर सूर्यास्त दिखाई दे रहा है। उन्होंने तस्वीरों को कैप्शन दिया घोड़े की सवारी और नंग पैर मैं। फैन्स ने रश्मिका और विजय दोनों की तस्वीरों में एक जैसा बैकगाउंड तुरंत नोटिस किया।

फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

रश्मिका और विजय दोनों की तस्वीरें बिल्कुल एक ही लोकेशन पर शूट की गई लग रही थीं, जिससे फैन्स को विश्वास हो गया कि वे एक साथ अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "रश्मिका का बर्थडे सेलिब्रेशन" दूसरे ने लिखा,"बस मेरी तरफ से आपके बगल में बैठी लड़की को जन्मदिन की शुभकामनाएं दें।" एक तीसरे नेटिजन ने टिप्पणी की, "मेरा हीरो रश्मिका को डेट कर रहा है, हे भगवान छुपने से भी नहीं चुप रहा यार।" एक अन्य ने लिखा,"रश्मिका के साथ गया था मुझे पता है।" जबकि एक अन्य ने कहा,"आप रश्मिका की तस्वीरें कब अपलोड करेंगे विजय देवरकोंडा?"

यह भी पढ़ें:  'इसका जश्न मनाना...' Rashmika Mandanna को नहीं हो रहा अपनी उम्र पर विश्वास, पोस्ट शेयर कर फैंस को बताई बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।