विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'इसका जश्न मनाना...' Rashmika Mandanna को नहीं हो रहा अपनी उम्र पर विश्वास, पोस्ट शेयर कर फैंस को बताई बात

Published: Wed, 02 Apr 2025 08:20 PM (IST)Updated: Wed, 02 Apr 2025 09:39 PM (IST)

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। बीते साल उन्होंने पुष्पा 2 में श्रीवल्ली के रूप में ...और पढ़ें

रश्मिका मंदाना की बर्थडे पोस्ट (Photo: Instagram)
रश्मिका मंदाना की बर्थडे पोस्ट (Photo: Instagram)

HighLights

  1. 5 अप्रैल को है रश्मिका का बर्थडे
  2. एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट
  3. सिकंदर में हैं लीड एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन फिल्म एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना 5 अप्रैल को 29 साल की हो रही हैं। उनकी फिल्म सिकंदर भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और बढ़िया कलेक्शन कर रही है। वहीं अपने बर्थडे से पहले एक्ट्रेस कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड लग रही हैं।

रश्मिका ने शेयर किया बर्थडे पोस्ट

अपनी इस खुशी को रश्मिका ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शेयर किया। रश्मिका आने वाले 5 अप्रैल को 29 साल की हो जाएंगी। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट शेयर की। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,'मेरे जन्मदिन वाला महीना और मैं बहुत उत्साहित हूं। मैंने हमेशा सुना है कि जैसे-जैसे आप बड़े होते जाते हैं,अपना जन्मदिन मनाने में आपकी दिलचस्पी कम होने लगती है। मेरे मामले में ऐसा नहीं है। मैं जितनी बड़ी हो रही हूं, मेरी एक्साइटमेंट उतनी ही बढ़ रही है।'

यह भी पढ़ें: Sikandar के आधे बजट तक Salman Khan ने ली फीस! छावा की सक्सेस के बाद भी Rashmika Mandanna के हाथ आए इतने करोड़

उन्होंने आगे लिखा, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैंने एक और साल सेहतमंद, खुशहाल और बहुत खूबसूरत मनाया है। आखिर इसका जश्न मनाया जाना चाहिए।'

साल 2016 में की थी शुरुआत

रश्मिका मंदाना ने 2016 में कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कन्नड़ फिल्म अंजनी पुत्र,चमक, तेलुगु फिल्मों- 'गीता गोविंदम', 'देवदास', 'डियर कॉमरेड', 'भीष्म' और 'पुष्पा: द राइज' में काम किया।

वहीं उनकी हालिया रिलीज सिकंदर को मिली -जुली प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। इस फिल्म में सलमान खान ने लीड रोल निभाया है। निर्माताओं के अनुसार, सिकंदर ने ग्लोबली 54.72 करोड़ रुपये कमाए।

रश्मिका मंदाना के आने वाले प्रोजेक्ट्स

इसके अलावा उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो रश्मिका आने वाले समय में फिल्म 'कुबेर' में धनुष और नागार्जुन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा 'रेनबो' में वो देव मोहन के साथ,'वैम्पायर्स ऑफ विजय नगर' में आयुष्मान खुराना और 'एनिमल पार्क' में रणबीर कपूर के साथ भी काम करेंगी।

बड़े पर्दे पर लगातार हिट फिल्मों के साथ, रश्मिका इस समय इंडस्ट्री में छाई हुई हैं। उनकी ये सफलता फैंस के लिए एक तोहफा है, पैन इंडिया सिनेमा में रश्मिता की चमक बरकरार है।

यह भी पढ़ें: ये होती है दीवानगी! Sikandar ऑनलाइन हुई लीक तो Salman Khan की नैया डूबने से बचाने आए फैंस, ऐसे की मेकर्स की मदद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।