Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ये होती है दीवानगी! Sikandar ऑनलाइन हुई लीक तो Salman Khan की नैया डूबने से बचाने आए फैंस, ऐसे की मेकर्स की मदद

    Updated: Mon, 31 Mar 2025 02:14 PM (IST)

    Sikandar Online Leak फिल्म सिकंदर को रिलीज के तुरंत बाद ही बड़ा झटका लगा था। फिल्म क्रिटिक्स कोमल नाहटा ने एक पोस्ट के जरिए खुलासा किया था कि सलमान खा ...और पढ़ें

    सिकंदर की ऑनलाइन लीक पर मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सिकंदर की ऑनलाइन लीक पर मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सिकंदर ने पहले दिन कमाए 30 करोड़ रुपये
    2. 30 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हुई थी सिकंदर
    3. रिलीज से एक दिन पहले लीक हुई थी सिकंदर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्या हो जब कोई फिल्म सिनेमाघरों में उतरने से पहले ही ऑनलाइन लीक हो जाए? यकीनन इससे मेकर्स को बड़ा नुकसान होता है। कई बार फिल्में रिलीज के चंद घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हो जाती हैं, लेकिन हालिया रिलीज फिल्म सिकंदर (Sikandar) तो रिलीज से पहले ही लीक हो गई थी।

    2025 की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म सिकंदर 30 मार्च को सिनेमआघरों में उतरी। फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए माना जा रहा था कि सलमान खान स्टारर एक्शन थ्रिलर पहले ही दिन धांसू कलेक्शन करेगी, लेकिन फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की खबर ने मेकर्स के तोते उड़ा दिए।

    रिलीज से पहले ही लीक हो गई थी सिकंदर

    सिकंदर की रिलीज के बाद फिल्म क्रिटिक कोमल नाहटा ने एक पोस्ट के जरिए रिवील किया था कि फिल्म रिलीज से पहले ही यानी 29 मार्च को ही ऑनलाइन लीक हो गई है। उन्होंने जानकारी दी थी कि प्रोड्यूसर ने अधिकारियों को फिल्म को 600 साइट्स से हटाने का आदेश दिया था।

    Sikandar movie

    Photo Credit - Instagram

    सलमान के लिए फैंस ने दिखाई ईमानदारी

    अब खबर आ रही है कि सिकंदर को पायरेटेड साइट्स से हटाने के लिए सलमान खान के फैंस भी मदद के लिए आगे आए हैं। सलमान के फैंस ने सिकंदर के 3000 पायरेटेड लिंक्स को रिमूव कर दिया है। सलमान के फैन क्लब ने साजिद नाडियावाला के प्रोडक्शन हाउस और लॉ इन्फोर्समेंट ऑथोरिटीज के साथ मिलकर इन पायरेटेड लिंक्स को हटाए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Sikandar Worldwide Collection Day 1: सिकंदर ने आते ही बदला गणित, Empuraan के सामने बनाया पहले दिन बड़ा रिकॉर्ड

    मेकर्स लेंगे बड़ा एक्शन

    मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस ने पहले ही अधिकारियों को 1,000 से ज्यादा अकाउंट्स की जानकारी दे दी है। सलमान खान और साजिद दोनों ही पायरेटेड कॉपी के ऑनलाइन प्रसार को रोकने के लिए साइबर सुरक्षा टीम, कानूनी सलाहकारों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ एक्टिव होकर काम कर रहे हैं। लीक का ओरिजिनल सोर्स का पता नहीं चला है लेकिन अधिकारी इसके प्रसार से जुड़े आईपी एड्रेस को ट्रैक कर रहे हैं। इसके जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

    Salman Khan Rashmika Mandanna

    Photo Credit - Instagram

    बात करें फिल्म के बारे में तो एआर मुरुगदास ने साजिद नाडियावाला निर्मित सिकंदर का निर्देशन किया है। सलमान खान के अलावा लीड रोल में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज लीड रोल में हैं।

    यह भी पढ़ें- Chhaava Box Office Collection: क्या 'छावा' का सिंहासन छीनने में कामयाब हुआ 'सिकंदर'? 45वें दिन कुछ ऐसे बदला समीकरण