Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'पहले ट्रोल किया अब...' बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड पाकर इमोशनल हुईं Rashmika Mandanna, सासू मां ने दिखाया सपोर्ट

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 03:32 PM (IST)

    रश्मिका मंदाना को तेलंगाना गद्दार फिल्म पुरस्कार 2025 में 'द गर्लफ्रेंड' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान मिला। राम चरण और सीएम रेवंत रेड्डी ने ...और पढ़ें

    अवॉर्ड पाकर इमोशनल हुईं रश्मिका मंदाना (फोटो- इंस्टाग्राम)

    अवॉर्ड पाकर इमोशनल हुईं रश्मिका मंदाना (फोटो- इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। न्यूलीवेड रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को कल तेलंगाना गद्दार फिल्म पुरस्कार 2025 (Telangana Gaddar Film Awards 2025) में अपनी फिल्म द गर्लफ्रेंड के लिए सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड को राम चरण और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने प्रदान किया।

    रश्मिका मंदाना ने अपने सफर पर की बात

    पुरस्कार स्वीकार करते हुए उन्होंने अपने इस सफर को बड़े ही पॉवरफुल शब्दों में बयां किया जोकि अब काफी वायरल हो रहा है। इंडियन एक्ट्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने कहा,"पहले मेरे अभिनय को लेकर ट्रोलिंग हुई और अब राज्य ने मुझे यह पुरस्कार दिया है। मैंने बहुत लंबा सफर तय किया है।"

    wizcraftglobal_1773939101_3856402090671669537_57241717979

    यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna-विजय देवरकोंडा के प्यार के सामने हारे रोनाल्डो और मेसी, 'विरोश' ने तोड़ा फुटबॉलर्स का रिकॉर्ड

    बता दें कि रश्मिका को अपने अभिनय कौशल के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। सोशल मीडिया पर उनके हिंदी बोलने के ढंग और उनकी फिल्मों के च्वाइस पर सवाल उठाए गए। अब ऐसा लगता है कि यह पुरस्कार ट्रोलर्स को चुप करा देगा।

    साथ में सासू मां भी आईं नजर

    इस अवॉर्ड सेरेमनी में रश्मिका के साथ उनकी सास माधवी देवरकोंडा भी थीं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब रश्मिका अपनी इस यात्रा के बारे में बात कर रही थीं तो माधवी उन्हें चियर करती नजर आईं। तेलंगाना ऑडियंस को संबोधित करते हुए रश्मिका ने कहा- 'पहले मैं आपकी बेटी बनकर आई थी और आज आपकी बहू बनकर यहां खड़ी हूं। ये मेरे लिए गर्व की बात है।'

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Kamlesh Nand (work) (@artistrybuzz_)

    रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी। दोनों की मुलाकात साल 2018 में गीता गोविंदम के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने साल 2019 में आई फिल्म डियर कॉमरेड में काम किया। गीता गोविंदम बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था। फिल्म ने 132 करोड़ की कमाई की थी।

    यह भी पढ़ें- पूर्व मंगेतर से जुड़े 8 साल पुराने प्राइवेट ऑडियो को लेकर भड़कीं Rashmika Mandanna, बोलीं- 'लोग किस हद तक...'