Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rashmika Mandanna: अल्लू अर्जुन को ढूंढने निकले लोगों को 'श्रीवल्ली' का संदेश, कहा- पुष्पा का रूल शुरू

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 07 Apr 2023 06:09 PM (GMT+05:30)

    Rashmika Mandanna On Pushpa 2 Teaser रश्मिका मंदाना फिल्म एक्ट्रेस है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म पुष्पा द रुल का टीजर जारी होने पर प्रतिक्रिया ...और पढ़ें

    Rashmika Mandanna On Pushpa 2 Teaser, Pushpa 2 the rule trailer
    Rashmika Mandanna On Pushpa 2 Teaser, Pushpa 2 the rule trailer

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rashmika Mandanna On Pushpa 2 Teaser: अभिनेता अल्लू अर्जुन के 41वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर फिल्म पुष्पा द रुल का ट्रेलर जारी किया गया। इस ट्रेलर को कुछ ही मिनटों में लाखों की संख्या में लाइक्स मिले हैं। वहीं, वीडियो पर हजारों कमेंट किए गए हैं। अब इसपर फिल्म एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने भी रिएक्शन दिया है।

    टीजर में पुष्पा की तलाश करते हुए देखा जा सकता है

    टीजर में सभी को पुष्पा की तलाश करते हुए देखा जा सकता है। पुष्पा को लेकर राज्य में दंगे भी भड़क जाते हैं। वहीं, मीडियाकर्मियों के कार्यालय को भी निशाना बनाया जाता है। इसके बाद ट्रेलर में पुष्पा की एंट्री होती है। अल्लू अर्जुन की एंट्री का सीन काफी दिलचस्प है। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे है। अल्लू अर्जुन के अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना भी है।

    रश्मिका मंदाना ने पोस्टर शेयर करट्रेलर पर रिएक्शन दिया है

    अब फिल्म की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए ट्रेलर पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा है, 'पुष्पा का रूल शुरू हुआ।' वहीं, उन्होंने तीन फायर की इमोजी भी शेयर की है। पोस्टर में अल्लू अर्जुन का बैक लुक नजर आ रहा है। वहीं, इस पर लिखा है, 'पुष्पा कहां है? देखें वीडियो।' अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा था, 'पुष्पा टू द रुल बिगिंस।' उन्होंने भी सेम पोस्टर शेयर किया था।

    पुष्पा द राइज फिल्म को काफी पसंद किया गया था

    गौरतलब है कि पुष्पा द राइज फिल्म को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब इस फिल्म का अगला भाग रिलीज हो रहा है। अल्लू अर्जुन के जन्मदिन से 1 दिन पहले फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है। इस पर फैंस दिल खोलकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

    खबरें और भी

    अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज के कारण बढ़ी अपेक्षाएं

    अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज के कारण फैंस की अपेक्षाएं बढ़ गई थी। अल्लू अर्जुन फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी काफी पसंद की जाती है। वह जल्द कई फिल्मों में नजर आनेवाले है।