Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रश्मिका मंदाना ने Animal की सक्सेस का क्रेडिट न लेने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मैं चाहती थी लेकिन...'

    Updated: Sun, 25 Feb 2024 03:54 PM (IST)

    Rashmika Mandanna ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा नोट लिखकर Animal की सक्सेस की ओनरशिप नहीं लेने पर बात की है। अभिनेत्री ने अपने चाहने वालों के साथ आग ...और पढ़ें

    रश्मिका मंदाना ने अपनी आगामी फिल्म की सक्सेस पर तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    रश्मिका मंदाना ने अपनी आगामी फिल्म की सक्सेस पर तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. एनिमल की ओनरशिप नहीं लेने पर बोलीं रश्मिका मंदाना
    2. रश्मिका मंदाना ने एनिमल की टीम को लेकर कही ये बात
    3. करियर की बेस्ट फिल्म के लिए शूट कर रहीं रश्मिका मंदाना

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने पिछले साल संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल (Animal) में गीतांजलि का किरदार निभाया था। रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। एक हालिया पोस्ट में रश्मिका ने बताया कि आखिर वह क्यों फिल्म की सक्सेस का ओनरशिप नहीं ले रहीं। 

    फिल्म की सेट से रश्मिका ने दिखाईं फोटोज

    रश्मिका मंदाना ने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग से तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में अभिनेत्री मिरर सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं। फोटोज के साथ रश्मिका ने बताया कि वह किसी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं और वह अपना लुक नहीं दिखा सकती हैं।

    नहीं दिखा सकती आगामी फिल्म का लुक

    रश्मिका मंदाना ने लिखा, "हाय दोस्तों! मैं अपना पूरा चेहरा नहीं दिखा सकती क्योंकि यह एक नई फिल्म का लुक है और मैं हमेशा की तरह अपनी फिल्म टीम के सामने इसका खुलासा नहीं कर सकती, लेकिन शूटिंग वाकई अच्छी चल रही है। बस आपको बताना चाहती हूं। इसके अलावा, एक और चीज जिसके बारे में मैं बात करना चाहती थी। कहा जा रहा था कि 'वह अपनी सफलता और उसकी ओनरशिप नहीं ले रही हैं।"

    यह भी पढ़ें- Valentine's Day पर रोमांटिक हुई 'श्रीवल्ली' Rashmika Mandanna, खूबसूरत वीडियो के साथ यू्ं किया सेलिब्रेट

    नहीं एन्जॉय कर पाईं फिल्म की सक्सेस

    रश्मिका मंदाना ने अपने लॉन्ग नोट में आगे कहा, "ठीक है, बात ये है... 1- मैं जानती हूं कि आपको मुझसे प्यार और मेरी फिक्र है। हमने एक बड़ी फिल्म (एनिमल) दी है और लोगों ने इसे पसंद किया और इसकी सराहना की। मैं भी इसका आनंद लेने के लिए कुछ समय निकालना चाहती थी, जैसा कि हम में से हर कोई चाहता है, लेकिन मैं अपनी फिल्म रिलीज के अगले दिन सेट पर वापस आ गई थी (मैं बहुत वर्कहॉलिक हूं) और इसलिए मैं वो नहीं कर पाई।"

    खबरें और भी

    आगामी फिल्म के चलते बहुत बिजी हैं एक्ट्रेस

    रश्मिका ने आगे कहा, "मैं कई इंटरव्यूज या फिर इवेंट्स में भी पार्ट नहीं ले पा रही थी। मुझे काम के लिए रात भर यात्राएं करनी पड़ रही हैं और मैं अपने करियर की कुछ सबसे बड़ी और गहन फिल्मों की शूटिंग कर रही हूं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मैं वास्तव में अपनी फिल्म की टीम के सामने अपना लुक नहीं दिखा सकती। इसलिए मैं तस्वीरें पोस्ट करने या फिर आपके या मेरी इच्छानुसार लाइव करने में असमर्थ हूं। हालांकि, मुझे पता है कि जिस दिन फिल्में रिलीज होंगी, आप सभी बहुत खुश होंगे।"

    रश्मिका ने फैंस को कहा धन्यवाद

    रश्मिका मंदाना ने आखिर में ओनरशिप को लेकर कहा, "यह इसके लायक है। इसलिए थोड़ा इंतजार कीजिए, क्योंकि आपको पता होगा कि मैं अपना बेस्ट परफॉर्म कर रही हूं। मैं आपके, अपने और टीम के लिए ऐसा करने में खुश हूं। और अब वापस आते हैं सफलता की ओनरशिप पर। दोस्तों, आपका प्यार, मेरे लिए संदेश ही हैं जो मुझे खुश करते हैं और मुझे ईमानदारी से आगे बढ़ाते रहते हैं। एक बार फिर आप सभी के प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

    एनिमल पर था रश्मिका को पूरा यकीन

    पोस्ट के बाद रश्मिका मंदाना ने कमेंट बॉक्स में लिखा, "मेरी टीम और मेरी पीआर टीम ने मुझसे इस बारे में बात की कि हमें कैसे सक्रिय रहना चाहिए, लेकिन 1- जैसा कि मैंने पहले ही कहा था कि फिल्म रिलीज के अगले दिन, मैं अपनी अगली फिल्म के लिए सेट पर वापस आ गई थी, इसलिए ऐसा नहीं कर सकी। अगली बार हम इस पर काम करेंगे और मैं वादा करती हूं। 2- मुझे बस विश्वास था कि अच्छा काम खुद बोलेगा और ऐसा हुआ और मैं इससे अधिक आभारी नहीं हो सकती।"

    आखिर में रश्मिका ने अपनी टीम को धन्यवाद किया और उन्हें बेस्ट बताया। साथ ही चाहने वालों से वादा किया कि वह जल्द ही लाइव कर फैंस के साथ बात करेंगी। रश्मिका की आगामी फिल्मों में पुष्पा 2 और गर्लफ्रेंड हैं।

    यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna Fees: Animal के बाद रश्मिका मंदाना ने बढ़ा दी फीस, एक्ट्रेस बोलीं- 'मैं खुद हैरान हूं'