विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शूटिंग के दौरान स्टंट करते समय रश्मिका मंदाना को लगी चोट, डॉक्टरों ने दी कंप्लीट बेड रेस्ट की सलाह

Updated: Fri, 31 Jul 2026 10:05 PM (IST)

रश्मिका मंदाना अपनी आने वाली फिल्मों 'रणबाली' और 'माइसा' की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, उनके कूल्हे में चोट आई है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. रश्मिका मंदाना 'रणबाली' और 'माइसा' की शूटिंग में घायल

  2. एक्ट्रेस के कूल्हे में गंभीर चोट, टेंडन अलग हुआ

  3. डॉक्टरों ने छह हफ्ते के पूर्ण आराम की सलाह दी

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 'पुष्पा' (Pushpa) फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अपनी आने वाली फिल्मों 'रणबाली' (Ranabaali) और 'माइसा' की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस के कूल्हे में गंभीर चोट आई है, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है।

एक्ट्रेस के कूल्हे में लगी चोट

रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका को यह चोट इन दोनों प्रोजेक्ट्स के लिए एक जबरदस्त एक्शन और डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान लगी। बताया जा रहा है कि इस चोट की वजह से उनके कूल्हे का टेंडन पूरी तरह से अलग हो गया है। डॉक्टरों ने इस स्थिति को गंभीर बताया है और कहा है कि ऐसी चोटें आमतौर पर उन एथलीट्स को लगती हैं जो कड़ी फिजिकल ट्रेनिंग करते हैं। वे एक एक्ट्रेस में ऐसी चोट देखकर हैरान रह गए।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका को अब सलाह दी गई है कि वे अगले छह हफ्तों तक पूरी तरह आराम करें और काम पर लौटने से पहले पूरी तरह ठीक होने के लिए एक तय रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम का पालन करें।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

क्या है राणाबाली की कहानी?

रश्मिका की 'रणबाली' एक पैन-इंडिया ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे राहुल सांकृतियन ने डायरेक्ट किया है। ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान 1854 और 1878 के बीच की कहानी पर आधारित यह फ़िल्म एक महान योद्धा की कहानी है, जो दमन और अस्तित्व की लड़ाई के समय अपने लोगों की रक्षा के लिए आगे आता है। फिल्म में विजय देवरकोंडा मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही रश्मिका मंदाना 'जयम्मा' के रोल में और हॉलीवुड एक्टर अर्नोल्ड वोस्लो मुख्य विलेन के रोल में हैं।

माइथ्री मूवी मेकर्स और टी-सीरीज द्वारा प्रोड्यूस की गई 'रणबाली' 11 सितंबर, 2026 को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- 'एक्ट्रेस को छोटा समझते...' Kriti Sanon ने बताया बॉलीवुड में होता है 'भेदभाव', हीरो को मिलता है स्पेशल ट्रीटमेंट

यह भी पढ़ें- 'वेलकम टू द जंगल' के सामने डटकर खड़ी Cocktail 2, शाहिद की फिल्म ने Worldwide बॉक्स ऑफिस पर छापे करोड़ों