विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rashmika Mandanna का झरने के नीचे नहाते हुए वीडियो हुआ वायरल, 'श्रीवल्ली' की मदमस्त अदाएं देख फिसला फैंस का दिल

Published: Tue, 23 Apr 2024 11:14 AM (IST)

एक्ट्रेस Rashmika Mandanna का स्टारडम फिल्म एनिमल के बाद से बढ़ गया है। साउथ में डियर कॉमरेड और गीता गोविंदम ...और पढ़ें

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना. फोटो क्रेडिट- रश्मिका मंदाना इंस्टाग्राम
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना. फोटो क्रेडिट- रश्मिका मंदाना इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रश्मिका मंदाना का नहाते हुए वीडियो आया सामने
  2. झरने के नीचे एक्ट्रेस ने दिखाई अदाएं
  3. 'पुष्पा 2' को लेकर चर्चा में रश्मिका मंदाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ फिल्मों के बाद बॉलीवुड में भी धाक जमा चुकीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों 'पुष्पा 2' को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले ही फिल्म से एक्ट्रेस का लुक सामने आया था। रश्मिका के 'श्रीवल्ली' लुक के बाद अब उनका नहाते हुए एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

रश्मिका का नहाते हुए वीडियो आया सामने

रश्मिका मंदाना ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड में भी अच्छी एक्टिंग और शानदार काम के बल पर लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके चाहने वालों को उनकी फिल्मों का इंतजार जरूर रहता है। 'पुष्पा' की 'श्रीवल्ली' ने हाल ही में खुद का झरने के नीचे नहाते हुए वीडियो शेयर किया है। 

झरने के नीचे एक्ट्रेस ने लिया नेचर का मजा

इस वीडियो में रश्मिका को व्हाइट ट्रांसपेरेंट टॉप और मल्टी कलर स्कर्ट में देखा जा सकता है। बालों का जूड़ा बनाकर एक्ट्रेस ने झरने के नीचे नहाते हुए खुद का वीडियो शेयर किया है। हॉटनेस से भरा एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: ट्विंकल खन्ना ने किया था अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के लिए परफॉर्म? एक्ट्रेस ने बताया इस रूमर का पूरा सच

'श्रीवल्ली' बनकर फिर मचाएंगी धमाल

रश्मिका मंदाना की 'पुष्पा 2' को लेकर काफी बज है। इस मूवी का टीजर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के बर्थ डे पर 8 अप्रैल को रिलीज किया गया। 3 मिनट के वीडियो में अल्लू अर्जुन की धांसू एंट्री का स्वैग देखने लायक रहा। सुकुमार के डायरेक्शन में बनने वाली ये मूवी 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी। 'पुष्पा 2' के अलावा रश्मिका की झोली में 'एनिमल पार्क' फिल्म है।

यह भी पढ़ें: Manushi Chhillar को 'एनिमल' में तृप्ति-रश्मिका में से पसंद आया इस एक्ट्रेस का किरदार, बोलीं- 'वह अपनी...'  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।