विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्विंकल खन्ना ने किया था अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के लिए परफॉर्म? एक्ट्रेस ने बताया इस रूमर का पूरा सच

Published: Mon, 22 Apr 2024 04:31 PM (IST)

Twinkle Khanna फिल्म लाइन से भले ही दूर हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर अपने काम और बातों के जरिये फैंस ...और पढ़ें

एक्ट्रेस और राइटर ट्विंकल खन्ना. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
एक्ट्रेस और राइटर ट्विंकल खन्ना. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. एक्ट्रेस और राइटर हैं ट्विंकल खन्ना
  2. दाऊद इब्राहिम के लिए परफॉर्म करने पर तोड़ी चुप्पी
  3. WWF मैच से किया अपने डांस का कंपैरिजन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'मिसेज फनीबोन्स' यानी एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) अपने बेबाक बयानों के कारण लाइमलाइट में बनी रहती हैं। एक्टिंग को अलविदा कहने के बाद वह बुक राइटिंग के जरिये फैंस से कनेक्टेड हैं। 

दाऊद इब्राहिम के लिए किया था डांस?

ट्विंकल खन्ना अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ ऐसा पोस्ट करती हैं, जो मिनटों में वायरल हो जाता हो। इन दिनों वह इस रूमर को लेकर लाइमलाइट में हैं कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के लिए कभी उन्होंने डांस किया था। ट्विंकल खन्ना के बारे में जैसे ही ये बात सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन भी आना शुरू हो गए। अब एक्ट्रेस ने इन रूमर्स का सच बताया है।

रेस्लिंग मैच से कम्पेयर किया अपना डांस

दाऊद के लिए डांस करने की अफवाह को ट्विंकल ने रेस्लिंग मैच से कम्पेयर किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपे ब्लॉग में ट्विंकल खन्ना ने फोगाट सिस्टर्स का एग्जामपल देकर इस अफवाह पर पूर्णविराम लगाया है। उन्होंने कहा, ''हमने पहले ही बहुत सारी ऐसी स्टोरीज पढ़ी हैं, जो मैनिपुलेटेड हैं। फोगाट सिस्टर्स के रेस्लर्स प्रोटेस्ट में हंसते हुए फोटो हो या कोरोनावायरस की शुरुआत कहां से हुई, इस पर कोई स्टोरी हो।''

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ''मैंने एक चैनल पर अपना नाम देखा, जिसमें लिखा था कि मैंने बहुत सारे गानों पर दाऊद के लिए डांस किया है। मेरे बच्चे सोचते होंगे कि मेरी डांसिंग स्किल्स WWF मैच की तरह है। न्यूज चैनल वालों को पता होना चाहिए कि दाऊद डांस कराने के लिए और बेहतर डांसर्स को लेंगे।''

इन फिल्मों में हीरोइन रह चुकी हैं ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल 90 के दशक में कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं। उनकी पॉपुलर मूवीज में 'जब प्यार किसी से होता है', 'बरसात', 'बादशाह' , 'जोरू का गुलाम' जैसी फिल्में हैं।

यह भी पढ़ें: आज भी मम्मी से पिट जाते हैं Vicky Kaushal, पिता शाम कौशल से भी साल में 3-4 बार जरूर मिलती है ये सजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।