Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्लीन चिट मिलने के बाद आया Raveena Tandon का पहला रिएक्शन, बताया- घटना से मिली ये सीख

    Updated: Fri, 07 Jun 2024 11:24 AM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस पिछले काफी समय से लाइमलाइट में बनी हुई हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ जिसे देखने के बाद कहा गया कि एक्ट्रेस की कार ...और पढ़ें

    सामने आया रवीना का पहला रिएक्शन (Photo Credit: Instagram)
    सामने आया रवीना का पहला रिएक्शन (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. क्लीन चिट मिलने के बाद सामने आया रवीना का पहला रिएक्शन
    2. पोस्ट शेयर कर सभी को कहा शुक्रिया
    3. बताया घटना से क्या मिली सीख

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले काफी समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में पहले उनसे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें देखने को मिला कि वह अपने बांद्रा स्थित बंगले के बाहर लोगों से घिरी हुई थीं।

    ऐसा कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस की गाड़ी ने कुछ लोगों को टक्कर मारी, लेकिन बीते दिन पुलिस ने इस मामले में उन्हें क्लीन चिट दे दी है। अब क्लीन चिट मिलने के बाद एक्ट्रेस का पहला रिएक्शन सामने आया है।

    यह भी पढ़ें: Raveena Tandon को पुलिस से मिली क्लीन चिट, CCTV फुटेज से सामने आई उस रात की घटना की पूरी असलियत

    पोस्ट शेयर कर कही ये बात

    शुक्रवार को रवीना टंडन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंने क्लीन चिट मिलने के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए लिखा कि अपार प्यार, सपोर्ट और भरोसे के लिए धन्यवाद। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि इससे उन्होंने क्या सीख मिली।

    एक्ट्रेस ने लिखा कि कहानी से यह शिक्षा मिली कि अब डैशकैम और सीसीटीवी लगवा ही लो। बता दें कि सीसीटीवी कैमरा होने की वजह से ही रवीना खुद को बेगुनाही साबित कर पाई हैं और इसी की वजह से उन्हें क्लीन चिट भी मिली है।

    खबरें और भी

    सीसीटीवी फुटेज से सामने आया था सच

    रवीना टंडन के साथ हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी बाद में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें कहानी का दूसरा पक्ष भी देखने को मिला और साथ ही हर किसी के सामने सच भी आया।

    उस वीडियो में यह दिखाई दिया कि एक्ट्रेस की कार और उनके ड्राइवर ने किसी को भी टक्कर नहीं मारी थी। ऐसे में रवीना टंडन पर लगे सभी आरोप भी गलत साबित हुए। यहां तक कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने भी यह साफ किया कि रवीना की कार ने वहां पर मौजूद महिलाओं को नहीं छुआ।

    यह भी पढ़ें: Raveena Tandon के मारपीट वाले विवाद पर आया Kangana Ranaut का रिएक्शन, कहा- 'अगर 5-6 लोग और होते तो...'