यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रवीना टंडन के साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ी भीड़, धक्कामुक्की के बीच फंसी एक्ट्रेस, वीडियो देख लोगों ने कही ये बात
एक्ट्रेस रवीना टंडन एक्टिंग के साथ-साथ गुड लुक्स को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर वह अच्छी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करती हैं। रवीना की हाल ...और पढ़ें

HighLights
- 'कर्मा कॉलिंग' में रवीना की एक्टिंग को किया गया पसंद
- फैंस की भीड़ में घिरीं एक्ट्रेस
- अक्षय कुमार के साथ 'वेलकम 3' में आएंगी नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक की टॉप क्लास एक्ट्रेस रहीं रवीना टंडन (Raveena Tandon) का चार्म आज भी पहले की तरह कायम है। लंबे समय तक एक्टिंग से दूर रहने के बाद रवीना ने पिछले कुछ समय में ओटीटी की दुनिया में पांव जमाया है। हाल ही में 'कर्मा कॉलिंग' रिलीज हुई, जिसमें रवीना ने पॉवरफुल एक्टिंग से साबित किया कि वह आज भी किसी से कम नहीं।
रवीना टंडन का ये वीडियो हुआ वायरल
एक्टिंग के साथ-साथ रवीना अपने लुक्स और खूबसूरती को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भीड़ से घिरीं और जल्दबाजी में नजर आ रही हैं। रवीना का ये वीडियो वायरल हो रहा है।
सेल्फी के लिए उमड़ी फैंस की भीड़
वायरल वीडियो में रवीना टंडन को फैंस के बीच फंसा देखा जा सकता है। वह एक्ट्रेस के साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब हैं। जबकि, रवीना खुद को उनसे बचाते हुए जल्दबाजी में बाहर निकलने की कोशिश करते देखी जा सकती हैं।
View this post on Instagram
सिक्योरिटी वाले एक्ट्रेस को इन सबसे बाहर ले जाते हुए दिखाई दिए। इस दौरान धक्का-मुक्की जरूर हुई, लेकिन किसी भी तरह की घटना होने से वह बच गईं। उधर, फैंस ने इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सेलिब्रिटी होना वाकई मुश्किल है।' एक ने लिखा, 'फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है आपकी।'
रवीना टंडन वर्कफ्रंट
इस वर्सटाइल एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो फैंस उन्हें डायरेक्टर अहमद खान की फिल्म 'वेलकम 3' में देखेंगे। फैंस इस मूवी के लिए खासे उत्साहित हैं। इसकी एक वजह ये भी है कि लंबे समय के बाद अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रवीना टंडन एक ही पिक्चर में नजर आएंगे।