'21 साल का वनवास खत्म', Ramayana के लक्ष्मण बनकर छाए रवि दुबे: पत्नी सरगुन मेहता का छलका दर्द
अभिनेता रवि दुबे ने फिल्म रामायणम् में लक्ष्मण के किरदार में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़कर सभी का दिल जीत लिया है।

सरगुन मेहता और रवि दुबे (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
HighLights
रामायणम् में लक्ष्मण बने टीवी एक्टर रवि दुबे
पत्नी सरगुन मेहता ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट
पति के संघर्ष की कहानी को किया बयां
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्माता नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायणम् में टीवी एक्टर रवि दुबे ने लक्ष्मण का अहम किरदार निभाया है। जिस दमदर तरीके से रवि ने इस कैरेक्टर को प्ले किया है, उसकी प्रशंसा हर कोई कर रहा है। अब इस मामले में नया नाम रवि दुबे की पत्नी और मशहूर अभिनेत्री सरगुन मेहता का शामिल हो रहा है।
सरगुन ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट को शेयर कर अपने पति के 21 साल संघर्ष की कहानी को बयां किया है। आइए जानते हैं कि सरगुन ने रवि को लेकर क्या कहा है-
पति रवि दुबे को लेकर सरगुन मेहता का पोस्ट
शनिवार को सरगुन मेहता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें रवि दुबे के रामायणम् किरदार लक्ष्मण की कई तस्वीरें शामिल हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में सरगुन ने लिखा है-
यह भी पढ़ें- दूरदर्शन की रामायण के 'लक्ष्मण' ने किया 4000 करोड़ की Ramayana का रिव्यू, रबि दुबे के किरदार पर रखी दो टूक राय

मैंने कहा था कि इस दीवाली हमारा वनवास पूरा हो जाएगा। वाल्मीकि रामायण में एक श्लोक है, जो लक्ष्मण जी ने श्री राम से कहा था- संकल्प से बड़ी कोई शक्ति नहीं है। जो व्यक्ति इस भावना को जीवित रखता है, उसके लिए कुछ भी पाना असंभव नहीं है। यह बात हमेशा से आपके दिल में थी। 21 साल का इंतजार, उतार-चढ़ाव, लोगों की बातें, आलोचनाए और रुकावटे।
View this post on Instagram
आज आपके अटूट विश्वास और दृढ़ता के सामने सब हार गई। सबसे बुरे दौर में भी, आपने कभी कुछ गलत न कहा और न ही कुछ गलत किया। हर मुश्किल दिन में आपने बस खुद को और बेहतर बनाने पर ध्यान दिया, कुछ नया सीखा, ताकि जब सही समय आए, तो कोई बहाना न बचे। आज मैं चाहे किसी से भी मिलू या इंटरनेट पर कुछ भी देखू, आपकी जीत हर किसी को अपनी जीत जैसी लग रही है। आपकी जीत उम्मीद जगाती है, और मुझे यकीन दिलाती है कि—अंत में अच्छाई की ही जीत होती है।
सरगुन की दीवाली बनी यादगार
अपने इसी पोस्ट में सरगुन मेहता अपने दिल की बात को जाहिर करते हुए लिखा है- आज मेरा दिल खुशी से भरा हुआ है, क्योंकि जो बात मैं हमेशा कहती थी कि मेरा इंसान ही मेरा भगवान है। अब सब यही कहेंगे।मुझे आप पर हमेशा से गर्व रहा है, लेकिन आज मैं आपकी सबसे बड़ी प्रशंसक भी हूं। आप मेरी रोशनी हैं, आप और भी ज्यादा चमकें, सबसे अधिक चमकें, इस दीवाली को मेरे जीवन की सबसे शानदार दीवाली बनाने के लिए आपका धन्यवाद।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।