Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kargil Vijay Diwas 2023: अपने पराक्रम से झुकाया पर्वतों का सिर, 'शेरशाह' में इन एक्टर्स ने निभाये असली किरदार

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Wed, 26 Jul 2023 11:31 AM (GMT+05:30)

    Kargil Vijay Diwas 2023 शेरशाह फिल्म में दिखाए गए फौजी अफसरों की कहानी को दर्शकों का खूब प्यार और सम्मान मिला था। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद भी किया ...और पढ़ें

    kargil war movie Shershaah and actors like Sidharth Malhotra.
    kargil war movie Shershaah and actors like Sidharth Malhotra.

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kargil Vijay Diwas 2023: 26 जुलाई को देशभर में कारगिल विजय का जश्न मनाया जा रहा है। वैसे तो इस युद्ध पर कई बॉलीवुड फिल्में बनी हैं, मगर परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक होने की वजह से 'शेरशाह' बेहद चर्चित रही है।

    ओटीटी पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से भी एक है। अमेजन प्राइम वीडियो पर इसे सबसे अधिक देखी जाने वाली फिल्मों की श्रेणी में रखा गया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा की दमदार एक्टिंग भी देखने लायक थी। यह एक बायोपिक फिल्म थी, जिसके सारे किरदार असल लोगों पर आधारित थे। फिल्म में कई फौजी देखने को मिले, आइए जानते हैं कि वे असल किरदार अब कहां हैं...

    1. विक्रम बत्रा (सिद्धार्थ मल्होत्रा)

    फिल्म में कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाया था। बत्रा ने प्वाइंट 5140 पर भारत का झंडा फहराया था। यह कारगिल क्षेत्र की सबसे कठिन चोटियों में से एक थी। मिशन के दौरान बत्रा का कोड था 'ये दिल मांगे मोर!'

    • 7 जुलाई 1999 को कैप्टन बत्रा कारगिल जिले में एरिया लेज, प्वाइंट 4875 के आसपास पाकिस्तानी सैनिकों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र भी मिला।

    Photo- Screenshot

    2. लेफ्टिनेंट कर्नल वाई.के. जोशी (शताफ फिगर)

    कारगिल युद्ध के दौरान योगेश कुमार जोशी लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर थे, फिर वे लेफ्टिनेंट जनरल के पद से रिटायर हुए। हाल ही में उन्हें विदेश मंत्रालय में समकालीन चीन अध्ययन का महानिदेशक बनाया गया है  उन्हें वीर चक्र, उत्तम युद्ध, सेना और अति विशिष्ट सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।  

    खबरें और भी

    Photo- Twitter

    3. कैप्टन संजीव जामवाल (शिव पंडित)

    फिल्म में कैप्टन बत्रा के कैप्टन संजीव के साथ खट्टे-मीठे रिश्ते दिखाए गए थे। संजीव सिंह जामवाल अब कैप्टन से कर्नल बन चुके हैं। वे फिलहाल पंजाब में अमृतसर के पास एक आर्मी सर्विस कोर बटालियन की कमान संभाल रहे हैं।

    • उन्हें कारगिल युद्ध के दौरान वीरता दिखाने के लिए वीर चक्र भी मिला।

    Photo - Twitter

    4. कैप्टन राजीव कपूर (हिमांशु)

    फिल्म में मेजर राजीव कपूर को विक्रम बत्रा के साथी के तौर पर दिखाया गया था। राजीव अब ब्रिगेडियर बन चुके हैं। एक आर्मी ऑफिसर के तौर पर वे अभी भी देश की सेवा कर रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Himanshu ASHOK Malhotra (@himanshuashokmalhotra)

    5. नायब सूबेदार बंसीलाल (अनिल चरणजीत)

    सूबेदार बंसीलाल भी कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे। उन्हें सेना के तीसरे सबसे बड़े वीरता पुरस्कार शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Anil charanjeett (@anilcharanjeett)

    6. सूबेदार रघुनाथ सिंह (राज अर्जुन)

    राज अर्जुन फिल्म में रघुनाथ सिंह सूबेदार के तौर पर दिखे, इसके बाद वे कैप्टन के पद से रिटायर हुए। उन्हें वीर चक्र से भी सम्मानित किया गया था। कैप्टन विक्रम बत्रा को शहादत के बाद इन्होंने ही अपनी टुकड़ी की कमान संभाली थी।

    Photo- Screenshot

    7. लेफ्टिनेंट कर्नल सुब्रत मुखर्जी (अभिरॉय सिंह)

    फिल्म में लेफ्टिनेंट कर्नल सुब्रत मुखर्जी को भी दिखाया गया था। उस दौरान वे कारगिल के उरी सेक्टर में कार्यरत थे। अब वे रिटायर होने के बाद कॉर्पोरेट फील्ड में चले गए हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Abhiroy Singh (@abhiroy_singh)

    फिल्म साल में 2021 में आई थी। शेरशाह की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें देश के एक महत्तवपूर्ण इतिहास की सबसे अहम घटनाओं में से एक को फिर से रीक्रिएट करने की कोश‍िश की गई है। इसमें एक उत्साह भी है और 'हाई जोश' भी दिखाई देता है।