यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उफ्फ्फ ये हॉटनेस! Priyanka Chopra के शिमरी लुक से निगाहें हटाना मुश्किल, यूजर्स ने दे दिया इस देश की रानी का टैग
प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। ग्लोबल आइकन अक्सर ही अपने बयान और लुक से फैंस को हैरान कर देती हैं। हाल ही में देसी गर्ल रेड सी फिल् ...और पढ़ें

HighLights
- प्रियंका चोपड़ा का फैशन में नहीं कोई मुकाबला
- लेटेस्ट लुक में पति निक के साथ लूटी लाइमलाइट
- आउटफिट के साथ एक्सप्रेशन ने नहीं हटेंगी निगाहें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फिल्मों से तो दर्शकों का मनोरंजन करती हैं साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। यही वजह है की लोगों को भी एक्ट्रेस से जुड़ी अपडेट का इंतजार रहता है। हाल ही में सिटाडेल फेम अभिनेत्री रेड सी फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी।
इस इवेंट में वो अपने पार्टनर के साथ हाथों में हाथ डाले पहुंचीं। एक्ट्रेस ने इवेंट के लिए एक गोल्डन बॉडीकॉन कैरी किया था जिसमें वो किसी गुड़िया से कम नहीं लग रहीं थीं।
क्लियोपेट्रा से हुई प्रियंका चोपड़ा की तुलना
प्रियंका चोपड़ा ने इवेंट से अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इस लुक को खास बनाने के लिए उन्होंने शिमरी ऑफ शोल्डर पीस पहना था जिस पर प्यारा सा गुलाब बना हुआ था। इसके साथ उन्होंने ब्राउन शेड मेकअप पर मैचिंग डैंगलर इयररिंग्स, अंगूठियां और स्टिलेटोज पेयर किए।

Photo Credit- Instagram
बात करें हेयरस्टाइल की तो वो भी आउटफिट के साथ ग्लैमर जोड़ने का काम कर रहा था। फोटो के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, 'इस वंडरफुल रेड सी फिल्म फेस्टिवल के लिए धन्यवाद। सभी विनर्स और प्रतिभागियों को बधाई। यहां एंटरटेनमेंट की दुनिया को लगातार एक साथ लाना है।'

Photo Credit- Instagram
प्रियंका का ये अवतार अब हर किसी के होश उड़ा रहा है। एक यूजर ने तो एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, आपको क्लियोपेट्रा का रोल प्ले करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Alia Bhatt पर चढ़ा Raj Kapoor की फिल्मों का रंग, सफेद साड़ी में अप्सरा को मुड़कर देखने के लिए हो जाएंगे मजबूर
इस अवॉर्ड से सम्मानित हुईं ग्लोबल आइकन
रेड सी फिल्म फेस्टिवल प्रियंका ने बताया की उन्होंने हमेशा इस विश्वास को कायम रखा है कि मनोरंजन की सार्वभौमिक शक्ति लोगों को जोड़ने की ताकत रखती है। उन्होंने ये भी कहा, 'मैं रेड सी टीम की सराहना करती हूं जो दुनिया भर में कही जा रही अद्भुत कहानियों और प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
खबरें और भी

Photo Credit- Instagram
ना केवल हॉलीवुड या बॉलीवुड के भीतर बल्कि उससे भी परे।' क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान उनको बेहतरीन करियर और फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया था।
प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्दी ही बॉलीवुड की फिल्म में नजर आने वाली हैं। इंडियन फिल्मों पर बात करते हुए एक्ट्रेन कहा कि 'मैं जिस भी जगह जाती हूं काम से अपनी जड़ें जमा लेती हूं। ये आदत मेरी परवरिश का हिस्सा है।

Photo Credit- Instagram
भारतीय फिल्में हमेशा मेरे दिल का हिस्सा रहेंगी। कोई चाहकर भी मेरे अंदर से इसे नहीं निकाल सकता है। मैं साल 2025 में एक हिंदी फिल्म साइन करने वाली हूं। आप सभी अपनी अच्छी विशेष भेजें ताकि यह बात सच हो जाए।'