विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रीना रॉय को इस हाल में देख आपका दिल टूट जाएगा, देखे तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Mon, 05 Feb 2018 03:36 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jul 2018 04:08 PM (IST)

शादी के बाद लंदन में रहने और फिर पारिवारिक कारणों के चलते पाकिस्तान में कुछ समय तक रहने के बाद रीना अब इंडिया में गुमनामी की ज़िंदगी जी रही हैं।

रीना रॉय को इस हाल में देख आपका दिल टूट जाएगा, देखे तस्वीरें
रीना रॉय को इस हाल में देख आपका दिल टूट जाएगा, देखे तस्वीरें

मुंबई। कभी अपनी दिलकश अदाकारी और खूबसूरत सी मुस्कान के साथ लाखों दिलों पर राज करने वाली बीते ज़माने की अभिनेत्री रीना रॉय का अपना दौर रहा है। 'नागिन' फ़िल्म के अपने किरदार के लिए वह आज भी याद की जाती हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों में आप शायद उन्हें पहचान भी न पायें!

हाल ही में एक फंक्शन के दौरान जब वो दिखीं, तो यक़ीन नहीं हुआ कि ये वो ही रीना रॉय हैं, जिनकी झलकभर से लाखों दिलों की धड़कने कभी थम जाया करती थीं और जिनकी अदाएं टूटे हुए दिलों को जोड़ने का सबब बनती थीं। लेकिन, रीना रॉय को इस हाल में देखकर उनके उन फ़ैंस को करारा झटका लग सकता है, जो 80 के दशक में रीना रॉय की खूबसूरती के दीवाने रहे होंगे!

यह भी पढ़ें: अर्जुन कपूर के बर्थडे पार्टी में गर्लफ्रेंड संग पहुंचे वरुण धवन, जाह्नवी कपूर भी दिखीं खुश, देखें तस्वीरें

आपको बता दें कि साल 1976 में राजकुमार कोहली के निर्देशन में बनी फ़िल्म 'नागिन' में रीना रॉय ने इच्छाधारी नागिन की दमदार भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया था। अगर आपने 'नागिन' देखी है तो कभी नहीं भूल सकते। वर्ष 1977 में आई फ़िल्म 'अपनापन' रीना रॉय के कैरियर की उल्लेखनीय फ़िल्मों में शमिल है। इसके लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फ़िल्म फेयर पुरस्कार दिया गया। रीना रॉय की जोड़ी शत्रुघ्न सिन्हा और सुनील दत्त के साथ काफी पसंद की गयी।

यह भी पढ़ें:अर्जुन कपूर के बर्थडे पर जाह्नवी कपूर हुईं इमोशनल, कहा- ‘लव यू भैया, तुम मेरी ताकत’, देखें तस्वीरें 

अगर फ़िल्मों की बात करें तो साल 2000 में जेपी दत्ता की फ़िल्म 'रिफ्यूजी' के ज़रिए रीना रॉय आख़िरी बार बड़े पर्दे पर दिखी थीं। इसके बाद 2004 के टीवी शो 'ईना मीना डीका' में रीना दिखाई दीं। इसके बाद रीना ग्लैमर की दुनिया से ओझल हो गई। शादी के बाद लंदन में रहने और फिर पारिवारिक कारणों के चलते पाकिस्तान में कुछ समय तक रहने के बाद रीना अब इंडिया में गुमनामी की ज़िंदगी जी रही हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।