Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मेरी परफॉर्मेंस में उनकी छाप...' जब Amitabh Bachchan से इस कदर प्रभावित थीं Rekha, काम पर पड़ने लगा था असर

    Updated: Sat, 29 Nov 2025 01:41 PM (GMT+05:30)

    अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रेखा (Rekha) के कथित रिश्ते और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की खूब चर्चा हुई। भले ही अमिताभ ने चुप्पी साधे रखी, लेकिन रेखा ...और पढ़ें

    अमिताभ बच्चन और रेखा (फोटो-इंस्टाग्राम)

    अमिताभ बच्चन और रेखा (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रेखा (Rekha) के रिश्ते की अफवाह एक टाइम पर बहुत उड़ी थी। भले ही दोनों ने ऑफिशियली कुछ न कहा हो लेकिन ये रोमांस काफी लंबा चला और सिल्वर स्क्रीन पर दोनों को लोगों ने खूब प्यार दिया। भले ही अमिताभ ने इस मामले में चुप्पी बना रखी हो लेकिन रेखा अक्सर इशारों-इशारों में हिंट देती रही हैं।

    अमिताभ ने की थी रेखा की तारीफ

    रेखा ने बताया कि एक बार अमिताभ ने उन्हें बहुत ही अच्छा कॉम्पलीमेंट दिया था जिसे वो कभी नहीं भूल सकतीं। रेखा का एक अब बहुत ही पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि अमिताभ के साथ काम करने का प्रभाव उनके काम पर दिखने लगा था। एक्ट्रेस ने डॉन एक्टर द्वारा दिया गया एक बहुत ही अच्छा कॉम्पलीमेंट भी याद किया।

    यह भी पढ़ें- देवानंद की भतीजी को किया चीट...दूसरी पत्नी की मौत ने भेजा था जेल, Dharmendra का बड़ा कॉम्पटीटर था ये अभिनेता

    उन्होंने रेडिफ को बताया, "मुझे लगता है कि उन्होंने जाने-अनजाने में मुझे जो एक कॉम्पलीमेंट दिया वह यह था कि उन्होंने मुझे अपने जैसे महान को- एक्टर के साथ काम करने का मौका दिया। यह अब तक मुझे मिली सबसे बड़ी प्रशंसा है।"

    लोग कॉपी करते थे एक्टर का स्टाइल

    रेखा ने ये भी बताया कि लोगों का उन पर बहुत बड़ा प्रभाव था कि एक समय पर कई लोग उनकी हेयर स्टाइल कॉपी कर रहे थे। मेरी परफॉर्मेंस में उनका स्टाइल कभी-कभी दिख जाता था।

    खबरें और भी

    रेखा और अमिताभ बच्चन को सिलसिला में उनके अभिनय और केमिस्ट्री के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है। उनकी कुछ अन्य हिट फिल्मों में काम किया जिसमें मुकद्दर का सिकंदर, सुहाग, दो अनजाने और राम बलराम शामिल हैं। अमिताभ बच्चन ने 1973 में अपनी साथी अभिनेत्री और कई फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस जया बच्चन से शादी कर ली थी।

    यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की चंचल हसीना से पाकिस्तान के एक्स पीएम इमरान खान ने कर ली थी शादी? मां ने भी दी थी रिश्ते को मंजूरी