Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IIFA 2024 में परफॉर्म करेंगी उमराव जान एक्ट्रेस रेखा, शाह रुख और करण जौहर होंगे होस्ट

    Updated: Wed, 28 Aug 2024 06:10 PM (IST)

    शाह रुख खान (Shah rukh Khan) और करण जौहर प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA) 2024 की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं। यह कार्य ...और पढ़ें

    रेखा करेंगी इस बार आईफा अवॉर्ड्स में परफॉर्म
    रेखा करेंगी इस बार आईफा अवॉर्ड्स में परफॉर्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड्स (IIFA) की घोषणा हो चुकी है। अबू धाबू में 27 सितंबर से 29 सितंबर के बीच इसका आयोजन किया जाएगा। पिछले दिनों खबर आई थी कि शाह रुख खान और करण जौहर इसे मिलकर होस्ट करेंगे। वहीं शाहिद कपूर अपनी दमदार परफॉर्मेंस से रंग जमाएंगे।

    अब इस इवेंट से एक और अपडेट सामने आ रही है। खबर है कि उमराव जान एक्ट्रेस अभिनेत्री रेखा भी अपनी परफॉर्मेंस से शाम में चार चांद लगाएंगी।

    रेखा ने जाहिर की खुशी

    इस खबर पर रेखा ने एक नोट शेयर करते हुए कहा,"आईफा मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है, जो न केवल भारतीय सिनेमा के उत्सव का प्रतिनिधित्व करता है बल्कि वैश्विक मंच पर कला,संस्कृति और प्रेम का भी मिश्रण है।" यह घर जैसा लगता है। एक खूबसूरत शोकेस जहां भारतीय सिनेमा का जादू जीवंत हो उठता है और मुझे प्रत्यक्ष रूप से इसे अनुभव करने का सौभाग्य मिला है।"

    यह भी पढ़ें: IIFA अवॉर्ड शो में एक-दूसरे से भिड़ी राखी सावंत और सारा अली खान, एक्ट्रेस बोली- तुझे पाप लगेगा

    इस आइकॉनिक फेस्टिवल का हिस्सा होना एक गर्व की बात है। मैं इस लीगेसी में अपना योगदान देने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं यश द्वीप, अबू धाबी में आप सभी के साथ सिनेमा की और बेहतरीन यादों को संजोना चाहती हूं। फैंस और आईफा फैमिली की ये जर्नी बहुत ही दमदार होने वाली है।

    पहले साल 2018 में किया था परफॉर्म

    बता दें कि रेखा ने आईफा में आखिरी बार साल 2018 में परफॉर्म किया था। प्यार किया तो डरना क्या और सलाम ए इश्क मेरी जान जैसे गानों पर परफॉर्म करके रेखा ने अपनी अदाओं से सभी को दीवाना बना दिया। इस दौरान उनके साथ रणबीर कपूर, वरुण धवन, कार्तिक आर्यन और करण जौहर भी स्टेज पर थे।

    खबरें और भी

    तीन दिन का आईफा अवार्ड्स कार्यक्रम 27 सितंबर को भव्य उत्सव के साथ होगी जिसे आईएफएफए उत्सवम के तौर पर जाना जाता है। इसमें चार दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग उत्सव मनाएंगे। इसके बाद 28 सितंबर को आईफा अवार्ड्स होंगे। आखिरी दिन उत्सव का समापन होगा जिसे आईफा रॉक्स के नाम से जाना जाता है।

    यह भी पढ़ें: अबू धाबी में होने वाले IIFA 2024 को होस्ट करेंगे Shah Rukh Khan और करण जौहर, शाहिद का होगा जलवा