Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fukrey 3 And The Archies: 'फुकरे 3' और 'द आर्चीज' की रिलीज डेट आईं सामने, जानें- कब होंगी रिलीज

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 13 Jun 2023 06:34 PM (GMT+05:30)

    Fukrey 3 And The Archies फुकरे 3 की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 दिसंबर या 8 दिसंबर में से किसी भी एक तारीख को फाइनल क ...और पढ़ें

    Fukrey 3, The Archies Release Date Photo Credit Instagram
    Fukrey 3, The Archies Release Date Photo Credit Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Fukrey 3 And The Archies: फिल्म 'फुकरे' (Fukrey) साल 2013 में रिलीज हुई थी। 14 जून 2013 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। वहीं साल 2017 में फुकरे रिटर्न्स आई।

    अब जल्द इस फिल्म का तीसरा पार्ट भी रिलीज होने जा रहा है। 'फुकरे 3' का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं, बीते दिनों फिल्म के पोस्टर और रिलीज डेट का एलान किया गया था। सिनेमाघरों में 7 सितंबर को यह फिल्म रिलीज होने वाली थी, लेकिन एक बार फिर इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है ।

    अब कब रिलीज होगी 'फुकरे 3'?

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, 'फुकरे 3' की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है। अब निर्माता-निर्देशक इसे दिसंबर में रिलीज करने वाले हैं। 1 दिसंबर को रिलीज होगी। मेकर्स ने नए डेट की घोषणा कर दी है। 

    नवंबर में रिलीज होगी 'द आर्चीज'

    बता दें 'फुकरे 3' को सितंबर के बाद नवंबर में रिलीज किया जाना था, लेकिन अब नवंबर में जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज होगी। दरअसल, दोनों ही फिल्में एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही हैं। 'द आर्चीज से शाहरुख खान की बेटी सुहाना बॉलीवुड में कदम रख रही हैं।

    खबरें और भी

    बीते दिन उनकी इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हुआ था और साथ ही यह जानकारी दी गई थी कि ये फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आने वाली है। अब पिंकविला को एक सूत्र ने बताया है कि 'द आर्चीज' 24 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

    एक्सेल एंटरटेनमेंट की आने वाली दूसरी फिल्में

    इस बीच, एक्सेल एंटरटेनमेंट की आने वाली फिल्में  डॉन 3 और जी ले ज़ारा को लेकर भी नया अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दिनों फरहान 'डॉन 3' और 'जी ले जरा' के काम में भी व्यस्त हैं। वे इन दोनों फिल्मों का निर्देशन कर रहे हैं।