Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sushant Singh Rajput की बहन ने अपने ट्वीट पर दी सफाई, कहा- ये किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं था

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Tue, 11 Apr 2023 01:25 PM (IST)

    Sushant Singh Rajput Fans Trolled Rhea Chakraborty For Her Show MTV Roadies Season 19 पिछले काफी समय से कानूनी पचड़े में फंसी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ...और पढ़ें

    Photo Credit : Rhea Chakraborty Sushant Singh Rajput Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Rhea Chakraborty Sushant Singh Rajput Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rhea Chakraborty Join as Gang Leader In MTV Roadies Season 19, Sushant Singh Rajput Sister Priyanka Singh Cyptic Note Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एक बार फिर से चर्चा में आई हैं। सुशांत सिंह राजपूत डेथ के बाद रिया लगातार कॉन्ट्रोवर्सी में बनीं हुई हैं। एक्टर के डेथ के बाद रिया साल 2021 में फिल्म ‘चेहरे' में नजर आईं थीं।

    वहीं, अब वह MTV टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ROADIES KARAM YA KAAND का हिस्सा बनने जा रही हैं। जैसे ही इस शो का प्रोमो सामने आया दिवंगत अभिनेता के फैंस आग बबूला हो गए। रिया को शो में देखकर और उनके डायलॉग सुनकर लोग काफी भड़के हुए हैं।

    ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसे उन्होंने रिया के नए शो के प्रोमो जारी होने के कुछ ही घंटों के बाद किया था। प्रियंका के इस ट्वीट को लोगों ने रिया से जोड़कर देखनाा शुरू कर दिया था। ऐसे में अब प्रियंका ने अपने नए ट्वीट में ये बात साफ कर दी है कि उनका ये किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं था।

     

    प्रियंका ने अपने बयान पर दी सफाई

    सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने अपने ट्वीट के बाद अब एक नया ट्वीट जारी कर सफाई दी है। उन्होंने लिखा, ‘बस एक स्पष्टीकरण हैः मेरा ये ट्वीट किसी एक खास व्यक्ति के लिए नहीं है, जैसे कि इसे मीडिया रिपोर्ट किया में गलत तरह से दिखाया जा रहा है। ये हाल फिलहाल में हुई घटनाओं को लेकर मेरा अपना नजरिया है।'

    खबरें और भी

    सुशांत की बहन ने ट्विटर पर निकाली भड़ास

    बता दें कि प्रियंका सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने कई अपमानजनक बातें लिखी हैं। अभिनेता की बहन ने अपनी इस ट्वीट को लोगों ने रिया से जोड़ा। उन्होंने लिखा, ‘तुम क्यों डरोगी? तुम तो...।' प्रियंका ने अपने इन दो लाइनों के ट्वीट में काफी भद्दे शब्दों का इस्तेमाल रिया के लिए किया है। वहीं, आखिरी में उन्होंने लिखा है, ‘प्रशन ये है कि तुम्हारे उपभोगता कौन है।' बता दें कि कहीं न कहीं प्रियंका का ये गुस्सा इस बात पर भी है कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस के फैसले में देरी को लेकर भी है।