यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rhea Chakraborty पॉपुलर रियलिटी शो का बनीं हिस्सा, प्रोमो देख भड़के सुशांत सिंह राजपूत के फैंस, ट्रोल हुआ चैनल
Sushant Singh Rajput Fans Trolled Rhea Chakraborty For Her Show MTV Roadies Season 19 पिछले काफी समय से कानूनी पचड़े ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Rhea Chakraborty Join as Gang Leader In MTV Roadies Season 19, trolled By Sushant Singh Rajput Fans: सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस को लेकर हुई कॉन्ट्रोवर्सी में रिया चक्रवर्ती का भी नाम आया। केस के बाद एक्ट्रेस की फिल्म चेहरे साल 2021 में आई थी। अब रिया टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो का हिस्सा बन गई हैं। जैसे ही ये जानकारी सोशल मीडिया पर सामने आई दिवंगत अभिनेता के फैंस आग बबूला हो गए।
रिया चक्रवर्ती ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो एमटीवी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो रोडीज का लेटेस्ट प्रोमो है। शो में एक्ट्रेस बतौर गैंग लीडर नजर आने वाली हैं। यह पहला मौका होगा जब रिया टीवी पर नजर आएंगी।
रिया ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
प्रोमो में रिया चक्रवर्ती ने ट्रोलर्स पर निशाना साधा है। वीडियो में एक्ट्रेस रस्सी से जंप करके जमीन पर आती हैं। चंद सेकेंड बाद उनका चेहरा रिवील किया जाता है। वीडियो में रिया ने कहा, "आपको क्या लगा मैं वापस नहीं आऊंगी, डर जाऊंगी? डरने की बारी अब किसी और की है।"
एमटीवी ने बनाया रोडीज का गैंग लीडर
रिया चक्रवर्ती के साथ-साथ इस वीडियो को एमटीवी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, "संभल के रहना है या डर के ? जो भी हो इग्नोर नहीं कर पाओगे!" प्रोमो पर रिएक्टर करते हुए एक्टर अपारशक्ति खुराना और सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह ने खुशी जताई। दोनों ने रिया के नए प्रोजेक्ट के लिए उन्हें चीयर किया।
View this post on Instagram
सुशांत के फैंस ने जताई नाराजगी
सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती का ये वीडियो जैसे ही सामने आया है, सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने नाराजगी जताई। प्रोमो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, "छी यार ये क्या बकवास है, एमटीवी वालों पागल हो गए हो क्या।"
चैनल को किया ट्रोल
एक अन्य यूजर ने कहा, "नया गैंग लीडर बनाकर लाना ही था तो श्वेता और नैना की तरह किसी एक्स रोडीज को लाते, जो ज्यादा स्ट्रांग थीं। इसे क्यों जेल से उठाकर लाए हो। रोडीज का ये सीजन शुरू होने से पहले ही मेरा सारा इंटरेस्ट खत्म हो गया है।"
