Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rhea Chakraborty ने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड निखिल कामथ के साथ रिलेशनशिप को किया कन्फर्म? पहली बार साथ आए नजर

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Mon, 23 Oct 2023 06:22 PM (IST)

    Rhea Chakraborty and Nikhil Kamath Relationship बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले ...और पढ़ें

    पहली बार रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट हुईं रिया चक्रवर्ती। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
    पहली बार रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट हुईं रिया चक्रवर्ती। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ दिखीं रिया चक्रवर्ती
    2. करोड़पति बिजनेसमैन को डेट कर रहीं रिया चक्रवर्ती
    3. मानुषी छिल्लर को डेट कर चुके हैं रिया के रूमर्ड लवर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rhea Chakraborty-Nikhil Kamath Dating: 'जलेबी' अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है। एक्ट्रेस ने कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। साथ ही उनका नाम कई बार विवादों में भी रहा। सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनके रिलेशनशिप ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब उनका नाम निखिल कामथ के साथ चर्चा में है।

    फिल्मी गलियारों में पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें चल रही हैं कि करोड़पति बिजनेसमैन निखिल कामथ के रूप में रिया चक्रवर्ती को नया प्यार मिल गया है। अब पहली बार दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया है। 

    पहली बार रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट हुईं रिया चक्रवर्ती

    दरअसल, रिया चक्रवर्ती हाल ही में एक पार्टी में अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड निखिल कामथ के साथ पहुंची थीं। दोनों ने साथ में Los Cavos में पार्टी की। रेस्तरां से निकलते हुए दोनों को कार में एक साथ देखा गया। डेटिंग रूमर्स के बाद ये उनकी साथ में पहली पब्लिक अपीयरेंस थी।

    तस्वीरों में रिया को कार की बैकसाइड में बैठे देखा जा सकता है, जबकि निखिल फ्रंट सीट पर बैठे हैं। दोनों ने ब्लैक कलर की ड्रेस में एक-दूसरे को ट्विनिंग भी किया है। लोगों का मानना है कि दोनों का साथ में स्पॉट होना इस बात की गवाही दे रहा है कि वे डेट कर रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- Rhea Chakraborty को मिला फिर से प्यार! सुशांत सिंह राजपूत के बाद जुड़ा इस करोड़पति के साथ नाम

    मानुषी छिल्लर के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं निखिल

    Zerodha के फाउंडर निखिल कामथ अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। कुछ समय पहले उनका नाम पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) के साथ जुड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

    खबरें और भी

    बात करें रिया चक्रवर्ती की तो वह सुशांत सिंह राजपूत और सीमा सजदेह के भाई बंटी सजदेह के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। 

    यह भी पढ़ें- Rhea Chakraborty ने जमानत को चुनौती नहीं दिए जाने की खबर पर दी प्रतिक्रिया, एनसीबी का इस तरह किया आभार व्यक्त