अपने ब्रांड का नाम 'चुड़ैल का बदला' रखना चाहती थीं Rhea Chakraborty, बोलीं- 'मैं ऐसा ही फील करती...'
रिया चक्रवर्ती ने बताया कि कैसे सुशांत सिंह राजपूत मामले के बाद उनके मुश्किल दौर ने उन्हें अपना स्ट्रीटवियर ब्रांड 'चैप्टर 2' शुरू करने के लिए प्रेरित किया।
-1782469340618_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। एक्ट्रेस रिया चक्रवर्सी एक एंटरप्रेन्योर बन गई हैं और चैप्टर 2 के नाम से एक स्ट्रीटवियर क्लोदिंग ब्रांड चलाती हैं। ऑनलाइन कपड़े बेचने के अलावा मुंबई में इसके ऑफलाइन स्टोर भी हैं।
रिया के लिए साल 2020 बहुत ही मुश्किल भरा रहा। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उन्हें तब अपने तत्कालीन ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया और अब वो अपनी जिंदगी नए तरीके से जीने की कोशिश कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- 6 साल बाद सुशांत केस में Rhea Chakraborty को मिली राहत, कोर्ट ने दिए बैंक अकाउंट्स डीफ्रीज करने के आदेश
नेहा धूपिया के चैट शो पर आईं नजर
हाल ही में, एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह राजपूज मामले के बाद आए मुश्किल दौर और कैसे आखिरकार इसी वजह से उनका ब्रांड 'चैप्टर 2' बना इस बारे में बात की। रिया हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो डबल डेट पर आई थीं। यहां उनके साथ उनके भाई शोविक चक्रवर्ती भी नजर आए।
एक्ट्रेस ने बताया कि जेल से छूटने के बाद उन्हें एक्टिंग के कोई ऑफर नहीं मिले और शोविक के पास भी कोई काम नहीं था। इसके बाद भाई-बहन ने दूसरों को सशक्त बनाने के मकसद से एक ब्रांड बनाने का फैसला किया और यहीं से 'चैप्टर 2' की शुरुआत हुई।
View this post on Instagram
अपने ब्रांड का क्या नाम रखना चाहती थीं रिया
रिया ने बताया कि वो अपने ब्रांड का नाम 'चुड़ैल का बदला' (The Witch's Revenge) रखना चाहती थी। एक्ट्रेस ने कहा,'मैं इसे लेकर पूरी तरह श्योर थी और मैंने इसके लिए कूल टी-शर्ट और मर्चेंडाइज बनाने के बारे में भी सोचा था। सबने मुझसे कहा कि इतना नेगेटिव मत सोचो, लेकिन मैं कहती रही, 'यह नेगेटिव नहीं है, यह मजेदार है।'
रिया ने आगे कहा- 'फिर मैं ब्रांड का नाम 'ब्लैक शीप' (Black Sheep) रखना चाहती थी, और मैंने 'ब्लैक शीप' लिखे हुए ब्रेसलेट भी बनवाए थे क्योंकि उस समय हमें ऐसा ही महसूस होता था। हमें लगता था कि हम समाज की 'ब्लैक शीप' हैं।'
View this post on Instagram
रिया को 8 सितंबर को NCB ने ड्रग्स के एक मामले में गिरफ्तार किया था। यह मामला उनके तत्कालीन ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ा था, जिन्होंने 14 जून, 2020 को आत्महत्या कर ली थी। उन्हें लगभग एक महीने बाद, अक्टूबर में जमानत मिल गई थी।
