Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Richa Chadha ने किस अभिनेत्री को बताया 'इनसिक्योर'? बोलीं- 'मैं उसके साथ कभी दोबारा काम नहीं करूंगी'

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 11:35 PM (GMT+05:30)

    Richa Chadha फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री ऋचा चड्ढा अपने वोकल अंदाज के लिए जानी-जाती हैं। फुकरे 3 की सक्सेस एन्जॉय कर रहीं ऋचा ने एक लेटेस्ट इं ...और पढ़ें

    को-एक्ट्रेस से परेशान हुईं ऋचा चड्ढा। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
    को-एक्ट्रेस से परेशान हुईं ऋचा चड्ढा। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. अपनी को-एक्ट्रेस पर भड़कीं ऋचा चड्ढा
    2. ऋचा चड्ढा ने को-स्टार को बताया इनसिक्योर
    3. ऋचा ने उसके साथ कभी न काम करने की खाई कसम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Richa Chadha: बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) अपनी फिल्मों को लेकर ही नहीं, बल्कि बेझिझक राय रखने के लिए भी जानी-जाती हैं। हाल ही में, ऋचा ने एक अभिनेत्री के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए गुस्सा जाहिर किया है। साथ ही ये भी कहा है कि वह कभी उस एक्ट्रेस के साथ काम नहीं करना चाहेंगी।

    ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी फिल्म 'फुकरे 3' (Fukrey 3) की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं। इस बीच एक लेटेस्ट इंटरव्यू में ऋचा ने बताया कि हाल ही में वह एक अभिनेत्री के साथ शूट कर रही थीं, जो उनसे काफी इनसिक्योर थीं। एक्ट्रेस ने ये भी कसम खाई कि वह कभी उसके साथ काम नहीं करेंगी।

    यह भी पढ़ें- Richa Chadha-Ali Fazal की शादी डॉक्यूमेंट्री में तब्दील, 'भोली पंजाबन' इस खास दिन पर दिखाएंगी RiAlity की झलक

    किस एक्ट्रेस पर भड़कीं ऋचा चड्ढा?

    'मैडम चीफ मिनिस्टर' में नजर आईं ऋचा चड्ढा ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में एक अभिनेत्री पर गुस्सा जाहिर किया, लेकिन बिना नाम लिए। ऋचा ने कहा, "हाल ही में मैंने एक बहुत ही इनसिक्योर एक्ट्रेस के साथ काम किया। वह स्क्रिप्ट बदलने और मेरी चमक को ब्लॉक करने की कोशिश कर रही थी। ये बात सबके सामने क्लियर थी। इसलिए मैंने टीम से इस बारे में बात की। ये बहुत ही बेहूदा हरकत है। मेरे लिए वह ब्लैकलिस्टेड है।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Richa Chadha (@therichachadha)

    को-एक्ट्रेस के साथ दोबारा कभी काम नहीं करेंगी ऋचा

    ऋचा चड्ढा ने उस अभिनेत्री के साथ कभी न काम करने की कसम भी खाई। उन्होंने कहा, "मैं उसके साथ दोबारा कभी काम नहीं करूंगी। यहां तक कि एक निर्माता के तौर पर भी नहीं। मैं ऐसे लोगों को काम पर नहीं रखना चाहती। मैं थिएटर बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती हूं, जहां हम एक टीम की तरह काम करते हैं। फिल्म मेकिंग भी वैसा है। मेरे लिए अभिनेता और टैक्नीशियन में कोई फर्क नहीं है। मुझे सेट पर चिल्लाना, गाली देना ये सब बिल्कुल पसंद नहीं है। इससे न केवल मूड खराब होता, बल्कि क्रिएटिविटी पर भी अफेक्ट डालता।"

    ऋचा चड्ढा की अपकमिंग फिल्म

    'फुकरे 3' की भोली पंजाबन जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हीरामंडी' में नजर आएंगी। इसमें वह सोनाक्षी सिन्हा, संजीदा शेख, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी और शर्मिन सेगल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Richa Chadha Siddhivinayak: फुकरे 3 हिट होने के बाद सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची ऋचा चड्ढा, बप्पा के किए दर्शन