विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यौन उत्पीड़न करने वालों के नाम बता सकती हूं, मगर शर्त ये है... बोलीं रिचा चड्ढा

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Sat, 09 Dec 2017 08:54 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 11 Dec 2017 06:51 AM (GMT+05:30)

रिचा की फ़िल्म फुकरे रिटर्न्स हाल ही में रिलीज़ हुई है, जिसमें वो भोली पंजाबन नाम का नेगेटिव किरदार निभा रही हैं।

यौन उत्पीड़न करने वालों के नाम बता सकती हूं, मगर शर्त ये है... बोलीं रिचा चड्ढा
यौन उत्पीड़न करने वालों के नाम बता सकती हूं, मगर शर्त ये है... बोलीं रिचा चड्ढा

मुंबई। बॉलीवुड में यौन उत्पीड़न के मामलों को लेकर रिचा चड्ढा ने पिछले कुछ वक़्त से काफ़ी सनसनीखेज़ बातें कही हैं। उन्होंने माना कि बॉलीवुड में यौन उत्पीड़न होता है। मगर ऐसे लोगों के नामों का खुलासा नहीं किया जा सकता, क्योंकि इसके बाद काम मिलने की गारंटी नहीं रहेगी।

पीटीआई को दिए इंटरव्यू के मुताबिक़, रिचा ने कहा कि सेक्सुअल हेरासमेंट को लेकर लिखे गये एख ब्लॉग को लेकर उन पर हमले किये गये। यहां तक कि नारीवादियों ने भी उनसे कहा कि आप नाम क्यों नहीं बताती हैं। इसके जवाब में रिचा कहती हैं, "अगर आप मुझे जीवन भर के लिए पेंशन दें, मेरी व मेरे परिवार सुरक्षा का ध्यान रखें, मुझे फ़िल्म, टीवी या जो भी मैं करना चाहूं, उसमें काम मिलने की गारंटी लें, मेरा करियर बिना किसी बाधा के आगे बढ़ता रहेगा, इस बात को सुनिश्चित करें, तो मैं ऐसे लोगों का नाम लेने के लिए तैयार हूं। मैं ही नहीं, हज़ारों महिलाएं तैयार हो जाएंगी।''

यह भी पढ़ें: फुकरे रिटर्न्स के साथ लौटी बॉक्स ऑफ़िस की रौनक, पहले दिन मालामाल

रिचा आगे कहती हैं कि फ़िल्म इंडस्ट्री में एक सही ईकोसिस्टम का अभाव है, जो पीड़ितों को सुरक्षा मुहैया करवा सके, "हर दफ़ा जब भी कोई बोलता है, उसके परिणाम सामने आते हैं। जब भी कोई कुछ बोलता है तो लोग कहने लगते हैं, अरे आपको नाम लेकर ऐसे लोगों को शर्मिंदा करना चाहिए। अगर प्रेस को पता है कि कौन ऐसा कर रहा है तो उसका नाम क्यों बताते। जब भी हम कोई क़दम उठाते हैं, इसकी कड़ी प्रतिक्रिया होती है।'' 

यह भी पढ़ें: बॉक्सिंग पर बनी ये 5 फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर रही हैं भारी, अब आ रही मुक्काबाज़

रिचा कहती हैं कि वो अन्याय होते नहीं देख सकतीं। जो मुद्दे उनके दिल के क़रीब होते हैं, उन पर वो अपनी राय रखती हैं, ''मुझे लगता है कि मैं ज़्यादा ही संवेदनशील हूं। दुनियाभर में होने वाली वारदातें मुझे प्रभावित करती हैं।'' रिचा की फ़िल्म फुकरे रिटर्न्स हाल ही में रिलीज़ हुई है, जिसमें वो भोली पंजाबन नाम का नेगेटिव किरदार निभा रही हैं। फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।